झारखंड मुक्ति मोर्चा .झामुमो. केन्द्र सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में तथा भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. नीत राज्य सरकार द्वारा स्थानीयता नीति की घोषणा किए बगैर नियोजन प्रकि्र या शुरू की जाने के विरोध में 31 मई को रांची मोरहाबादी मैदान में जन आक्रोश महारैली आयोजित करेगी। पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज यहां बताया कि झामुमो 28 जनवरी से 28 फरवरी 2015 तक राज्य में सघन सदस्यता अभियान चलाकर पंचायत स्तर पर न्यूनतम 300 नये सदस्यों को पार्टी तथा आंदोलन में सहयोग करने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है।
श्री भट्टाचार्य ने बताया कि 28 जनवरी को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालय पर पार्टी एक दिवसीय धरना आयोजित करेगी। उन्होंनेंबताया कि 29 जनवरी से पांच फरवरी तक पार्टी पंचायत स्तर पद यात्रा एवं जन जागरण अभियान चलायेगी तथा 23 फरवरी को जिला मुख्यालय पर धरना देगी। उन्होंने बताया कि पार्टी दो मार्च को जिला मुख्यालय पर विशाल प्रर्दशन एवं जिला उपायुक्तों के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें