सत्ता में आने के बाद भी भाजपा को बिहार की सुध नही : कांग्रेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 19 जनवरी 2015

सत्ता में आने के बाद भी भाजपा को बिहार की सुध नही : कांग्रेस

ashok chaudhary
बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने आज भारतीय जनता पार्टी :भाजपा: पर आरोप लगाया कि केन्द्र की सत्ता में आने के आठ महीने के बाद भी उसे बिहार की परवाह नहीं है। श्री चौधरी ने केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के उस बयान की कड़ी आलोचना की है जिसमें उन्होंने कहा कि यदि बिहार की जनता आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा को बहुमत देकर उसकी सरकार बनाती है तभी बिहार को विशेष राज्य का र्दजा मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले श्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में कई चुनावी सभाों को सम्बोधित करते हुए कहा था कि लोकसभा के चुनाव में भाजपा को बहुमत मिला तो वे बिहार का पिछड़ापन दूर करने के लिये विशेष पैकेज देंगे। 

डा.चौधरी ने कहा बिहार की जनता ने श्री नरेन्द्र मोदी के वायदे पर विश्वास करके भाजपा गठबंधन को 40 में से 31 सीटों पर जीत दिलायी. लेकिन केन्द्र की सत्ता में आने के आठ महीने के बाद भी उन्हें बिहार की सुध नही है । उन्होंने कहा केन्द्र की भाजपा सरकार अपने वास्तविक रूप में आ गयी है और वह बिहार को पिछड़ेपन के आधार पर नही बल्कि राजनीतिक मोलशभाव के आधार पर विशेष राज्य का र्दजा देगी. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार को बड़े पूंजीपतियों एवं कारपोरेट घरानों के हितों की विशेष चिन्ता है । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता के हितों की अनदेखी करते हुए रेलवे तथा अन्य प्रतिष्ठानों को निजी हाथों में साैंपने की तैयारी कर रही है ।

कोई टिप्पणी नहीं: