बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को हटाये जाने की अटकलें एक बार फिर तेज हो गयी है. लेकिन सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इससे इंकार किया है। मुख्यमंत्री श्री मांझी की राष्ट्रीय जनता दल के बागी नेता अनिरूद्ध प्रसाद उर्पं साधु यादव से मुलाकात पर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार की ओर से कड़ी आपत्त्ि जताये जाने के बाद से ही अटकलों का बाजार गर्म हो गया है कि श्री नीतीश कुमार श्री मांझी से नाराज है और उनके हीं इशारे पर जदयू प्रवक्ता ने श्री मांझी के खिलाफ सार्वजनिक बयान दिया है। जदयू सूत्रों की मानें तो दोशतीन दिनों में श्री मांझी को मुख्यमंत्री के पद से हटाया जा सकता है और श्री कुमार एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की जिम्मेवारी संभाल सकते है । हालांकि श्री कुमार ने इस बारे में आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान स्पष्ट किया कि श्री मांझी को हटाने को लेकर पार्टी में कोई विचार नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहले हीं साफ हो चुका है लेकिन भारतीय जनता पार्टी:भाजपा: के जाल में आने से बाकी लोगों का ..गेम प्लान.. उजागर हो रहा है।
श्री कुमार ने कहा भाजपा के लोग जदयू के बागी विधायकों के साथ मिलकर पार्टी को तोड़ने का सपना देख रहे हैं. लेकिन पार्टी अंदर से भी मजबूत है इसलिये उनका सपना पूरा होने वाला नहीं है।उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग श्री मांझी की सरकार बनने के समय से हीं जदयू तोड़ने का गंदा खेल खेल रहे हैं और राज्यसभा चुनाव के वक्त भी उन लोगों ने ऐसा करने की कोशिश की थी। राज्य के सहकारिता मंत्री जयकुमार सिंह ने आज सार्वजनिक तौर पर कहा कि अब श्री नीतीश कुमार को आगे आकर मुख्यमंत्री पद संभाल लेना चाहिये 1 उन्होंने कहा कि राज्य और जदयू के हित में श्री कुमार को मुख्यमंत्री पद संभालने में देर नही करनी चाहिये 1 वहीं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री डा0 महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रवक्ताों की हरकत ओछी है । उनके ऐसे बयानों से श्री नीतीश कुमार का ..मिशन.. कमजोर होगा।उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव और श्री नीतीश कुमार से बात करेंगे। उधर पर्यटन मंत्री जावेद इकबाल अंसारी ने भी कहा कि मीडिया में बयानबाजी नहीं होनी चाहिये थी और प्रवक्ताों को पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपनी बात रखनी चाहिये थी।वहीं खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्याम रजक ने कहा कि पार्टी में सभी को बोलने की स्वतंत्रता है । उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और किसी को इस खुशफहमी में नहीं रहना चाहिये कि जदयू में फूट पड़ गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें