दिवंगत पुरोहितों की याद मंे हुआ भक्ति नृत्य
झाबुआ---कैथोलिक डायसिस झाबुआ के तत्वाधान में दिवंगत पुरोहितों ( फादर्स ) की याद मंे धार्मिक भक्ति गीतों पर नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैथोलिक डायसिस के चांसलर फादर पीटर खराडी ने दीप प्रज्जवलित कर दिवंगत पुरोहितों को श्रद्धासुमन अर्पित किये, विषेश प्रार्थना फादर लोरेन्स कैथोलिक चर्च अंतोनपुरा द्वारा की गई। प्रतियोगिता में कुल 19 नृत्य दलों ने भाग लिया जिसमें प्रथम पुरूस्कार मेघनगर, द्वितीय थांदला एवं तृतीय पुरूस्कार ईषगढ को दिया गया। इसके साथ ही चार सांत्वना पुरूस्कार भी दिये गये। निर्णायक की भूमिका श्रीमती भावना हाडा, सिस्टर षिब्बा एवं कु. रूची षुक्ला ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन फादर अनिल केरकेटटा, कैथोलिक चर्च गोपालपुरा ने किया। उक्त जानकारी कैथोलिक डायसिस के मीडिया प्रभारी पीटर बबेरिया ने दी।
विधायक बिलवाल एवं जिला भाजपाध्यक्ष ने सीसी रोड का भूमिपूजन किया
झाबुआ--- नगर के विकास में नगरपालिका द्वारा सडक निर्माण की दिषा में उल्लेखनीय कार्य किया जारहा है। प्रदेष सरकार की योजना के अनुसार पूरे नगर को नागरिकों की सुविधा को देखते हुए मौलिक सुविधायें प्रदान करने में बिना किसी भेदभाव के काम करना ही हमारा ध्येय है। उक्त बात सोमवार को स्थानीय गोपाल कालोनी में पानी की टंकी से लेकर पीडब्ल्युडी क्वार्टर्स तक 3 लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमि पूजन करते हुए विधायक शांतिलाल बिलवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में कहीं । इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे ने कहा कि सुन्दर झाबुआ की संकल्पना को नगरपालिका झाबुआ साकार कर रही है तथा नपा द्वारा नगर के हर वार्ड में नागरिकों की सुविधा को देखते हुए विकासमूलक कार्यो को अपने हाथ में लेकर सुविधायें प्रदान करने मेंु अपनी भूमिका का निर्वाह कर रही है । 60 मीटर लम्बे एवं 3 मीटर सीसी रोड के भूमि पूजन के अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया के अलावा गा्रमीण भाजपा मंडल अध्यक्ष मेजिया कटारा, नरेन्द्र पंवार, ईरषाद कुर्रेषी, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सोनी, अमीत शर्मा, पार्षद जाकिर हुसैन, सुभाष माथुर, एवं नपा की इंजिनियर षिल्पा सोलंकी उपस्थित थे । विधायक श्री बिलवाल एवं जिला भाजपाध्यक्ष ने जेसीबी मषीन पर नारियल फोड कर तथा विधि विधान से पूजनादि कर कार्य का शुभारंभ किया । ज्ञातव्य है कि इस रोड के निर्माण हो जाने से शासकीय आवासगृहों में निवासरत कालोनीवासियों को लम्बे समय से चली आरही मांग पूरी हो जावेगी ।
बिना अनुमति के होर्डिग्स लगाने वालो पर होगी एफआईआर, ं कलेक्टर ने दिये निर्देश
झाबुआ ---कार्यालय प्रमुख यह प्रमाण-पत्र दे कि उनके परिसर में अवैध होर्डिग्स नहीं लगे है, परिसर की दीवार में संपत्ति विरूपण नहीं किया गया है। नगर पालिका की बिना लिखित अनुमति के यदि किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा होर्डिग्स बेनर पोस्टर लगाये जायेगे तो उनके विरूद्ध एफआईआर करवाई जाएगी। एफ आई आर की कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए सीएमओं नगरपालिका को कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर ने आज 19 जनवरी को समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में निर्देशित किया। बैठक में विभागो के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
झूठा प्रमाण-पत्र देने वालो पर होगी कार्यवाही
स्वास्थ्य विभाग झाबुआ के ऐसे डीडीओ जिन्होने स्वास्थ्य सेवको के मुख्यालय पर रहने संबंधी झूठा प्रमाण-पत्र दिया है उनके विरूद्ध दण्डात्मक एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर ने सीएमएचओ को टी.एल.बैठक मंे दिये। बंगाली डाॅक्टरो के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश सभी एसडीएम को बैठक में दिये गये। बैठक में कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर ने सभी जिला अधिकारियों को पन्नी बिनने वाले होटल एवं चाय की दुकानो पर काम करने वाले बच्चों को चिन्हित कर स्कूल में भर्ती करवाने के लिये निर्देशित किया।
सामान की रेट लिस्ट नहीं लगाने वाले दुकानदारो पर कारवाई होगी कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर ने श्रमपदाधिकारी को निर्देशित किया की ऐसे दुकानदार जिन्होने सडक पर अतिक्रमण कर सामान बाहर तक फैलाकर रखा है। दुकान पर सामान की रेट लिस्ट नहीं लगाई है, दुकान में उपलब्घ सामान की सूची प्रदर्शित नहीं की है। उनके विरूद्ध नियमानुसार प्रकरण बनाकर दण्डात्मक कार्यवाई करे।
मतदानदलों का प्रथम प्रशिक्षण संपन्न
झाबुआ ---त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए मतदान दलों के पीठासीन अधिकारी एवं पी. 1 का प्रथम प्रशिक्षण 18 एवं 19 जनवरी को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण उत्कृष्ट उ.मा.वि.झाबुआ, शा.क.उ.मा.वि. रामा, शा.बा.उत्कृष्ट उ.मा.वि. रानापुर, शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि. में आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण में द्वितीय एवं तृतीय चरण के मतदान के लिये नियुक्त दल के पीठासीन, अधिकारी, एवं मतदान अधिकारी 1 को प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रदान किया गया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को बनाया जाएगा
झाबुआ ---राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2015 को बूथ एवं जिला स्तर पर मनाया जाएगा। जिला स्तर एवं बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में नये जुडे मतदाताओं को ईपीक पहचान पत्र वितरित किये जायेगे। मतदाताओं को उनके अधिकार एवं उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई जाएगी। शैक्षणिक संस्थाओं में निबंध स्लोगन, वाद-विवाद, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
जिला स्तरीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु 20 जनवरी तक इन्ट्री फीस जमा करे
- शासकीय सेवको के लिए प्रतियोगिता 24,25 एवं 26 को
झाबुआ ---माह जनवरी 2015 में जिला स्तरीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता 24, 25 व 26 जनवरी 2015 को आयोजन किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें आयोजन हेतु समिति का गठन किया गया है। इस प्रतियोगिता में जिले के सभी ब्नाको के शासकीय सेवक भाग ले सकते है। कलेक्टर जिला झाबुआ एवं पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ के संरक्षण में समिति के अध्यक्ष मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ है नोडल अधिकारी श्री सुमित मिश्रा, कमान्डेन्ट जिला झाबुआ है। आयोजन समिति में श्री गिरीश गुप्ता पोलिक्टेनिक कालेज झाबुआ, श्री विवेक पेन्टर जिला पंचायत झाबुआ, श्री ऐजाज कुरेशी, कलेक्टर कार्यालय झाबुआ, श्री मनोज पाठक पी.टी0आई रामा, श्री नरेश पुरोहित पी.टी.आई कन्या पारा को दायित्व सौपा गया है। समिति निर्धारित दिनांक को बहुउद्देशीय खेल परिसर झाबुआ में आयोजन सम्पन्न करावेगी, जिनके नियम निम्नानुसार रहेगे। यह प्रतियोगिता केवल शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु आयोजित की जा रही है।
इसमें सिंगल एवं डबल्स प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें क्रमशः एकल के लिये रू. 100/- प्रति एवं डबल्स के लिये रू. 200/- प्रवेश शुल्क जमा कराना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन शुल्क खेल अधिकारी झाबुआ को 20 जनवरी 2015 तक जमा कराये। भाग लेने वालों खिलाडियों को आयोजन समिति द्वारा केवल शटल काॅक प्रदान की जावेगी। सभी मैच नाॅक आउट आधार पर खेले जावेगे। समस्त निर्णय समिति के पास सुरक्षित होगे।
आज घर-घर पिलाई पोलियो की दवा
झाबुआ --- पल्स पोलियो अभियान 18 जनवरी को बुथ पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवाई स्वास्थ्य सेवको द्वारा पिलाई गई। आज 19 जनवरी को छुटे हुवे बच्चों को घर-घर जाकर दवाई पिलाई गई। आगामी 20 जनवरी को भी घर-घर जाकर दवाई पिलाने का काम किया जायेगा।
अपहरण करने के प्रयास का अपराध पंजीबद्ध
झाबुआ--- फरियादिया ने बताया कि वह फेक्ट्री में मजदुरी करने गयी थी। आरोपी निलेश उर्फ टिहिया पिता भूरा कटारा निवासी गोपालपुरा तुफान गाड़ी लेकर आया व उसको औरत बनाने की नीयत से उसका हाथ पकड कर गाडी में बिठा रहे थे, चिल्लाने पर उसका हाथ छुट गया व आरोपी भाग गये। प्र्रकरण में थाना मेघनगर में अपराध क्रमांक 12/15, धारा 366,511 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें