केन्द्र सरकार ने इंदिरा आवास के कोटे में भारी कटौती की : मांझी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 10 जनवरी 2015

केन्द्र सरकार ने इंदिरा आवास के कोटे में भारी कटौती की : मांझी

center-reduce-indira-awas-amount-said-manjhi
बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड:जदयू: के वरिष्ठ नेता जीतन राम मांझी ने आज कहा कि केन्द्र सरकार ने राज्य के इंदिरा आवास के कोटे में भारी कटौती की है । श्री मांझी ने यहां के रामसुन्दर दास महिला महाविद्यालय के 38 वां स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करने के बाद कहा कि गरीबो का भला करने वाली केन्द्र  सरकार ने बिहार के इंदिरा आवास के कोटे में काफी कटौती कर दी है । बिहार के योजना आकार को कम करने का प्रयास किया जा रहा है । 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुदान के रूप में मिलने वाली सहायता राशि को कम कर राज्य के विकास को बाधित करने का कार्य किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय बिहार को विशेष राज्य का र्दजा दिये जाने का  वादा किया गया था लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई  नही की गयी है । उन्होंने आरोप लगाया और कहा कि विपक्ष भ्रम और अफवाह के जरिये अस्थिरता फैलाना चाहती है । 

कोई टिप्पणी नहीं: