पुलिस को एक महिला की तलाश, फ्रांस हाई अलर्ट पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 10 जनवरी 2015

पुलिस को एक महिला की तलाश, फ्रांस हाई अलर्ट पर

high-alert-in-france
फ्रांसिसी पुलिस पेरिस में व्यंग्य पत्रिका चार्ली हेब्दो के कार्यालय और यहूदी रेस्त्रां पर हमला करने वाले इस्लामिक आतंकवादी का साथ देने वाली एक महिला की तलाश कर रही है। साथ ही पुलिस ने कल पेरिस में .शांति मार्च. के लिए यूरोपीय देशों के नेताों के एकत्रित होने के मद्देनजर उच्च स्तर पर आतंकवाद विरोधी अलर्ट जारी कर रखा है। पुलिस प्रशासन 26 वर्षीय हयात बोमेदिएने की तलाश कर रहा है। पुलिस का कहना है कि उसके पास हथियार है तथा देश पर और भी हमले हो सकते है। बताया जा रहा है कि यह संदिग्ध महिला सुपरबाजार पर हमला करने वाले अमेदी कालिबेली की प्रेमिका है। पुलिस  ने काले कपडे पहने लंबे बालों वाली इस महिला की तस्वीर जारी की है। ली मोंडे समाचार पत्र ने बताया कि बोमेदिएने ने अमेदी से एक धार्मिक समारोह में वर्ष 2009 में शादी की थी। वर्ष 2010 में पुलिस ने बोमेदिएने से इस्लामिक संगठनों के साथ संदिग्ध संबंधों के चलते पूछताछ भी की थी। इस महिला के फरार होने से फ्रांसिसी अधिकारियों को देश में और आतंकवादी हमले होने की चिंता सता रही है। अधिकारियों का कहना है कि मारे गये हमलावरों में से एक की प्रेमिका के बचकर भाग जाने के कारण देश में और हमले हो सकते है। पुलिस ने इस संदिग्ध महिला की तलाश शुरू कर दी है।

र्जमनी की चांसलर एंजेला र्मकेल. ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरून तथा इटली के प्रधानमंत्री मेतिओ रेंजी. अरब लीग के प्रतिनिधि. तुर् ी के प्रधानमंत्री के साथ कुछ मुस्लिम अफ्रीकी नेता कल राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांदे के साथ शांति मार्च में हिस्सा लेंगे। वहीं श्री ओलांदे ने कहा है कि देश पर से खतरा अभी टला नहीं है। उन्होंने कहा इन मूर्खो. कट्टरपंथियों का मुस्लिम धर्म से कोई लेना देना नहीं है। फ्रांस पर से खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को चार्ली हेब्दो के कार्यालय में घुसकर 12 लोगों की हत्या करने वाले दो संदिग्ध हमलावर भाइयों को कल पेरिस के उत्तरी शहर डेममार्टिन एन जोइले में मार गिराया। इसी शहर के एक प्रिंटिंग गोदाम में ये संदिग्ध हमलावर छुपे हुए थे।कोशेर सुपरबाजार में कई लोगों को बंधक बनाने वाले बंदूकधारी की भी मौत हो गयी है। ऐसा माना जा रहा है कि मारे गए तीनों हमलावर  का संबंध एक ही इस्लामिक गुट से है। पुलिस ने बताया कि सुपरबाजार में चार बंधकों की भी मौत हो गयी है। 

कोई टिप्पणी नहीं: