अनुशासन प्रगति का मूल , माता, पिता, शिक्षक का आदर करे: रश्मि
नरकटियागंज(अवधेश कुमार शर्मा) नरकटियागंज की गैर सरकारी संस्था सन्मार्ग की इकाई सन्मार्ग ज्योज्सना क्लब जो नेहरू युवा केन्द्र से संबद्धता प्राप्त है के द्वारा शनिवार को स्थानीय उच्च विद्यालय के एक कक्ष में समाजिक चेतना व मार्गदर्शन विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नरकटियागंज की विधायक रश्मि वर्मा ने किया। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यक्ति स्त्री हो या पुरूष उसके प्रगति का मुख्य कारण उसका द्वारा अपनाया गया अनुशासन है। उन्होंने अपने बचपन की याद ताजा करते हुए युवा वर्ग की दहलीज पर पहली कदम रखने वाली बालाओं से कहा कि उन्होंने अपने शिक्षकों का मजाक कभी नहीं उड़ाया। अपने माता-पिता व अभिभावकांे का कभी अनादर नहीं किया। ज्योत्सना युवा क्लब की मांग पर श्रीमती वर्मा ने कहा कि वे शहर में एक बालिका वाचनालय के लिए प्रयास करेंगी। उनके पूर्व स्वागत गान आयोजित किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिसमें प्रधान शिक्षक महम्मद मनीर, मधुसूदन चतुर्वेदी, विवेक आनन्द, विजय कुमार सिंह, प्रकाश कुमार वर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए। विजय कुमार सिंह ने युवा बालिका बैंकों में अपने खाता का संचालन कैसे करें इस विषय पर प्रकाश डाला। तदुपरान्त 20 दिसम्बर 2014 को आयोजित क्वीज काॅन्टेस्ट प्रतियोगिता के विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। प्रथम पुरस्कार साक्षी श्रीवास्तव, द्वितीय पुरस्कार मुस्कान खाँ और प्रिया कुमारी को संयुक्त रूप से दिया गया। तृतीय पुरस्कार विद्या कुमारी को जबकि सांत्वना पुरस्कार अन्य छात्राओं को आगत अतिथियों ने प्रदान किया। स्वागत गान पलक झा व उनकी साथियांे ने प्रस्तुत किया। क्लब के इस कार्यक्रम में अंशु चैबे, तमन्ना रानी, सिद्धि, सपना, विद्या,ज्योति, रागिनी, उजाला, कुसुम, पलक वर्णवाल, घुँघरू ठाकुर, राॅल भारद्वाज, काजल कश्यप की भूमिका सराहनीय रही। विचार गोष्ठी में विचार व्यक्त करने वालांे में श्वेतांगी भारद्वाज, उपेन्द्र मिश्र, महम्मद मनीर, एम एस चतुर्वेदी, एन पाण्डेय, मुकुन्द मुरारी राम, सुनिल कुमार, प्रकाश वर्मा ने किया। विचार गोष्ठी का सफल संचालन प्रदीप्ति वर्मा बिन्नी ने किया जबकि अध्यक्षता विधायक रश्मि वर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रीति कुमारी ने सरकारी शिक्षकांे की आँखे खोलने का प्रयास किया और कहा कि यदि सरकारी शिक्षक अपने कत्र्तव्य का समुचित निर्वहन् करें तो निजी विद्यालयांे वे कोचिंग संस्थान स्वतः अपनी जमीन को समझने लगेंगे।
गौनाहा थाना में करीब दर्जन भर जख्मी उभयपक्षीय मामला दर्ज
नरकटियागंज(पच) अनुमण्डल के गौनाहा थाना के लछनौता गाँव में विगत दिनों मारपीट की घटना में करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है। इस बावत गौनाहा थानाध्यक्ष चन्द्रभूषण शुक्ल ने बताया कि दो पक्ष में हुई मारपीट में तीन लोगों को गंभीर चोट आई हैं। रामचन्द्र राम, संजय पटेल और शांति देवी समेत करीब दर्जन भर लोग घायल हैं। थाना ध्यक्ष ने यह भी बताया कि दोनों पक्ष के बयान पर गौनाहा थाना काण्ड संख्या 01/15 तथा 02/15 दर्ज कर लिया गया है। सूत्र बताते है कि गौनाहा थाना में कार्यरत एक स्थानीय व्यक्ति की संलिप्तता के कारण मामला आगे बढा है। वैसे संजय पटेल गौनाहा थाना में पहले से नामजद हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें