विधिक सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर स्थापित
छतरपुर/06 जनवरी/जिला विधिक सहायता अधिकारी अमित षर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा आम लोगों को विधिक सहायता एवं सलाह उपलब्ध कराने के उद्देष्य से हेल्पलाइन नम्बर 15100 की षुरूआत की गयी है। श्री षर्मा ने आमजन से अपील है कि वे अपनी विधिक समस्याओं का समाधान प्राप्त करने के लिये हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करें।
पेंषनरों को पीपीओ वितरित
छतरपुर/06 जनवरी/षासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को आज जिला पेंशन कार्यालय में पेंषन पेमेंट आर्डर का वितरण किया गया। इस अवसर पर पेंषन अधिकारी अनिल खरे ने 56 पेंशनरों को पीपीओ वितरित किये एवं भावी जीवन की षुभकामनायें दीं। पेंषन अधिकारी श्री खरे ने बताया 10 पेंशनरों को सेवानिवृत्ति के अंतिम दिन एवं दो पेंशनरों को सेवानिवृत्ति के दो माह पूर्व ही पीपीओ वितरित किए गए। कार्यक्रम में पेंषनर एसोषियेसन के जिलाध्यक्ष श्री गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
आचार संहिता के दौरान निर्माणाधीन कार्यों पर रोक नहीं
छतरपुर/06 जनवरी/म0प्र0 राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन हेतु गत् 15 दिसम्बर को आचार संहिता प्रभावषील की गयी है। आयोग द्वारा पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि आदर्ष आचार संहिता प्रभावषील रहने के दौरान ग्राम पंचायतों में प्रगतिरत कार्य यथावत जारी रहेंगे। कार्यों से संबंधित भुगतान के लिये ग्राम पंचायतों के खातों का संचालन कलेक्टर सह जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं सचिव द्वारा नामांकित अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से किये जा सकेंगे। किसी भी दषा में अग्रिम राषि के भुगतान पर रोक रहेगी।
ईव्हीएम में केंडीडेट सेट करने का दिया गया प्रषिक्षण
छतरपुर/06 जनवरी/त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के तहत प्रथम चरण में होने वाले मतदान के लिये जिला पंचायत सभाकक्ष में ईव्हीएम में केंडीडेट सेट करने का प्रषिक्षण प्रदान किया गया है। यह प्रषिक्षण मास्टर ट्रेनर प्राध्यापक डाॅ. एमसी अवस्थी, श्री एके चतुर्वेदी एवं डाॅ. पीके मिश्रा द्वारा प्रदान किया गया। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ईव्हीएम में केंडीडेट सेट करने की पूरी जानकारी प्रषिक्षण ले रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी गयी। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ईव्हीएम में केंडीडेट का नाम एवं चुनाव चिन्ह युक्त वेलेट पेपर सेट करने का तरीका ईव्हीएम खोलने, बंद करने, माॅक पोल कराने आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि ईव्हीएम की कण्ट्रोल यूनिट में 1 डीएमएम डिवाइस होता है, जिसे हमेषा कण्ट्रोल यूनिट की बंद स्थिति में ही निकालना चाहिये। वेलेट यूनिट में वेलेट पेपर लगाते समय यह ध्यान रखना चाहिये कि वेलेट पेपर में छपा हुआ अभ्यर्थी का नाम एवं चुनाव चिन्ह बटन के ठीक सामने हो। उन्होंने बताया कि यदि केंडीडेट 15 से अधिक हैं तो 2 वेलेट यूनिट का उपयोग होगा। मास्टर ट्रेनर डाॅ. एमसी अवस्थी ने बताया कि प्रथम चरण में छतरपुर एवं राजनगर विकासखण्ड के लिये जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद पंचायत सदस्य का चुनाव ईव्हीएम से होगा। पंच एवं सरपंच का चुनाव मतपेटी के माध्यम से होगा। उन्होंने बताया कि यह प्रषिक्षण 9 जनवरी से पुरानी तहसील प्रांगण छतरपुर में प्रारम्भ होने वाले केंडीडेट सेंटिग कार्य के लिये प्रदान किया गया है। 9 जनवरी को छतरपुर विकासखण्ड के लिये 281 ईव्हीएम एवं 75 रिजर्व ईव्हीएम में केंडीडेट सेंटिग का कार्य किया जायेगा। इसी तरह 10 जनवरी को राजनगर विकासखण्ड के लिये 271 ईव्हीएम एवं 75 रिजर्व ईव्हीएम के लिये केंडीडेट संेटिग का कार्य किया जायेगा।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें