ब्लिस प्रोजेक्ट के तहत अंग्रेजी शिक्षकों का पाँच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ
नरकटियागंज(पच) स्थानीय उच्च विद्यालय के परिसर में राज्य परियोजना निदेशक बिहार माध्यमिक शिक्षा परिषद के पत्रांक 1409 दिनांक 17 दिसम्बर 2014 के आलोक में ब्लिस प्रोजेक्ट (ठस्प्ैै च्तवरमबज) के तहत राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान द्वारा माध्यमिक विद्यालयों में पढाने वाले अंग्रेजी के शिक्षको का जिला स्तरीय पाँच दिवसीय आवासीय सेवाकालीन प्रशिक्षण का आयोजन 06 जनवरी 15 से 10 जनवरी 2015 तक आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण का उद्घाटन मुख्य अतिथि भोंट चतुर्वेदी सचिव जिला माध्यमिक शिक्षक संघ पश्चिम चम्पारण, डाॅ विमल ठाकुर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आरएमएसए, सूर्यांश कुमार, कार्यालय सहायक आरएमएसए, गुड्डू कुमार प्रखण्ड साधन सेवी, महम्मद मनीर प्रअ उवि नरकटियागंज, देवेन्द्र गुप्ता, सिद्दिक अहमद ने किया। जिसमें मुख्य प्रशिक्षक मुकुन्द मुरारी राम और ललन राम शिक्षकों को अंग्रेजी विषय को सरल व सहज तौर पर बच्चों के बीच पढाने का तरीका व सलिका पाँच दिनों में सीखाएंगे। जिसमें बगहा और नरकटियागंज अनुमण्डल के कुल 34 शिक्षकों को शामिल होना था, प्रशिक्षक मुकुन्द मुरारी राम ने बताया कि प्रथम दिवस प्रशिक्षण में कुल 31 शिक्षक की उपस्थिति हो सकी। अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों में बीरेन्द्र मिश्र, खुशबू कुमारी और प्रमोद कुमार केे नाम हैं।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर राजनीतिक व प्रशासनिक गतिविधियाँ तेज
नरकटियागंज(अवधेश कुमार शर्मा) अखिल भारतीय थारू कल्याण महासंघ की राष्ट्रीय अधिवेशन में बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी शामिल हो रहे है। यह अधिवेशन नरकटियागंज अनुमण्डल के गौनाहा प्रखण्ड अन्तर्गत बेलसण्डी उच्च विद्यालय प्रांगण में सम्पन्न होने जा रहा हैं। जिसमें थारूओं के लिए बेलसण्डी उच्च विद्यालय में इण्टर स्तरीय पढ़ाई कराने की मांग जोरदार ढंग से किया जाएगा। थरूहट विकास प्राधिकार के अन्तर्गत क्षेत्र में अभियन्त्रण महाविद्यालय की स्थापना करने और चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना की मांग उठाने की संभावना हैं। मुख्यमंत्री के बेलसंडी दौरा को लेकर राजनीतिक गलियारा में चर्चा यह कि भारतीय जनता पार्टी थारूओं में अपनी पैठ बना रहा है तो इसमें जद यू क्यों पीछे रहे। अखिलभारतीय थारू कल्याण महासंघ के नेता हेमराज जी जद यू के समर्थक है। इसलिए नीतीश कुमार और मुख्यमंत्री थारूओं को लुभाने के लिए कई लोकलुभावन घोषणाएँ इस दौरान कर सकते है। गौरतलब है कि 2015 विधान सभा चुनाव को लेकर सभी पार्टिया अपने तरफ से जनता को लुभाने की कोई कसर छोड़ने में पीछे नहीं रहेंगे। प्रशासनिक स्तर पर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरी तैयारी की जा रही है। जिला और अनुमण्डल के प्रशासनिक व पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के चाक चौबन्द इन्तेजाम किये जा रहे है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें