भारतीय जनता पार्टी के विधायक दिनेश उरांव का झारखंड विधानसभा का अध्यक्ष बनना तय हो गया है और अब कल औपचारिक घोषणा बाकी है। श्री उरांव के पक्ष में आज यहां विधानसभा के प्रभारी सचिव सुशील कुमार सिंह के समक्ष पांच सेटो में विधानसभा अध्यक्ष के लिये नामांकन दाखिल किया गया 1 श्री उरांव के पक्ष में पहले सेट में मुख्यमंत्री रघुवर दास प्रस्तावक है जबकि लुईस मरांडी र्समथक है। दूसरे सेट में संसदीय कार्य मंत्री सी पी सिंह प्रस्तावक और अनंत कुमार ओझा र्समथक. तीसरे सेट में झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन प्रस्तावक और नलिन सोरेन र्समथक. चौथे सेट में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चन्द्र प्रकाश चौधरी प्रस्तावक और नीरा यादव र्समथक तथा पांचवे सेट में कांग्रेस के आलमगीर आलम प्रस्ताव तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रजातांत्रिक के प्रदीप यादव र्समथक है।
विधानसभा के प्रभारी सचिव श्री सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिये पर्चा दाखिल करने का अंतिम समय आज 12 बजे दिन तक था और अंतिम समय समाप्त होने तक केवल श्री उरांव के पक्ष मे अध्यक्ष पद के लिये नामांकन पर्चा दाखिल किया गया। विधानसभा में अब श्री उरांव के कल अध्यक्ष चुने जाने की विधिवतघोषणा की जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें