जनमानस की अपेक्षाओं पर खरा उतरें नपा-प्रभारी मंत्री श्री राजपूत
प्रदेश के राजस्व, पुर्नवास मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामपाल सिंह राजपूत गुरूवार कोे बासौदा नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के शपथ कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने इस दौरान कहा कि नगरवासियों को जो अपेक्षाएं नगरपालिका से है उस पर नगरपालिका खरा उतरें। उन्होंने निकाय क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और गुणवत्तापूर्ण सड़कों के कार्य शीघ्रतिशीघ्र कराएं जाने की समझाईंश दी। श्री राजपूत ने कहा कि बासौदा नगरपालिका को आधोसंरचनाओं के विकास कार्यो में किसी भी प्रकार से धन का अभाव नही होने दिया जाएगा। प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती मधुलिका अग्रवाल से कहा कि विकास कार्यो के प्रस्ताव शीघ्र तैयार कराकर शासन को प्रेषित करवाए। जनता ने जो आशीर्वाद उन्हें दिया है उसकी भरपाई वे अच्छे काम कर कर सकती है। श्री राजपूत ने कहा कि बासौदा नगरपालिका की गणना प्रदेश में श्रेष्ठ निकायों में की जाए इसके लिए समग्र कार्य योजना तैयार की जाए जिस पर कार्यो का सम्पादन शीघ्रतिशीघ्र किया जाए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती मधुलिका अग्रवाल ने कहा कि जनता की जो अपेक्षाएं नगरपालिका से होती है उसकी पूर्ति आमजन के सहयोग से संभव है। उन्होंने निकाय सम्पत्ति की सुरक्षा अपनी सम्पत्ति के अनुरूप करने की अपील संबंधितों से की। बासौदा नगरपालिका परिसर में सम्पन्न हुए उक्त कार्यक्रम में शमशाबाद विधायक श्री सूर्यप्रकाश मीणा, पूर्व विधायक श्री गुरूचरण सिंह, श्री हरिसिंह रघुवंशी, श्री अजय सिंह रघुवंशी के अलावा श्री मुकेश टण्डन, सांसद प्रतिनिधि श्री तोरण सिंह दांगी, श्री संदीप सिंह डोंगर और नवनिर्वाचित पार्षदगण, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
जिला चिकित्सालय का जायजा
प्रदेश के राजस्व, पुर्नवास मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामपाल सिंह राजपूत गुरूवार कोे विदिशा जिला चिकित्सालय का आकस्मिक जायजा लिया। अस्पताल में भर्ती मरीजो से उन्होंने संवाद स्थापित कर चिकित्सालयीन सुविधाओं की जानकारियां प्राप्त की। प्रभारी मंत्री श्री राजपूत प्रायवेट वार्ड-पांच में भर्ती पत्रकार श्री युनूस खाॅन का भी हालचाल पूछा। उन्होंने इस दौरान श्री खाॅन को आश्वस्त कराते हुए कहा कि मारपीट करने वालो को बक्शा नही जाएगा। उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने इससे पहले श्री रामलीला मेला में पूजा अर्चना की और श्री रामलीला तिराहा पर नगरपालिका के द्वारा किए जा रहे साफ-सफाई अभियान का जायजा लिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर श्री एमबी ओझा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी भी साथ मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें