छतरपुर एवं राजनगर विकासखण्ड में पंचायत निर्वाचन आज
- कलेक्टर-एसपी ने राजनगर में चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया
छतरपुर/12 जनवरी/त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण के अंतर्गत छतरपुर एवं राजनगर विकासखण्ड में 13 जनवरी को चुनाव सम्पन्न होगा। प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतदान केन्द्रों पर ही पंच एवं सरपंच पदों की मतगणना होगी। निर्वाचन की व्यवस्थाओं एवं षांतिपूर्ण चुनाव कराने के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. मसूद अख्तर ने चुनाव कार्य में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवष्यक निर्देष दिये हैं। कलेक्टर डाॅ. अख्तर एवं पुलिस अधीक्षक श्री ललित षाक्यवार ने आज संयुक्त भ्रमण कर राजनगर मंे त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जनपद पंचायत कार्यालय राजनगर में पहुंचकर मतदान दलों को वितरित की जा रही सामग्र्री की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवष्यक निर्देष दिये। उन्होंने एसडीएम राजनगर श्रीमती नीता राठौर एवं तहसीलदार श्री बलवीर रमण को निर्देषित करते हुये कहा कि 13 जनवरी को राजनगर विकासखण्ड में होने वाले निर्वाचन को षांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जाये। जहां भी चुनाव में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है तो उसके लिये पहले से ही पुख्ता इंतजाम कर लिये जायेें। कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने सभी व्यवस्थायें चुस्त दुरूस्त रखने के निर्देष दिये। यहां उन्हें जानकारी मिली कि चुनाव कार्य में लगे दो षिक्षक षराब पीकर सामग्री लेने आये थे, इस पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही करते हुये दोनों षिक्षकों को निलंबित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि राजनगर विकासखण्ड में 13 जनवरी को 82 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य का मतदान सम्पन्न होगा। इसके लिये कुल 271 मतदान केन्द्र एवं 25 सेक्टर बनाये गये हैं। एसडीएम श्रीमती राठौर ने बताया कि 82 सरपंच पदों के लिये 715 उम्मीदवार, 471 पंच पदों के लिये 1 हजार 13 उम्मीदवार, 25 जनपद पंचायत सदस्य पद के लिये 178 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। प्रथम चरण में 7 जिला पंचायत सदस्य पदों का निर्वाचन होना है, जिनमें से 3 निर्वाचन क्षेत्र राजनगर विकासखण्ड के षामिल हैं। राजनगर विकासखण्ड में कुल 86 ग्राम पंचायतें हैं। जिनमें से 82 ग्राम पंचायतों के लिये निर्वाचन होना है। ग्राम पंचायत सेंओड़ी में अनुसूचित जनजाति का कोई उम्मीदवार न होने के कारण चुनाव नहीं होगा। ग्राम पंचायत बसारी में निर्विरोध सरपंच चुन लिये जाने के कारण चुनाव नही होगा। इसी तरह बमीठा एवं टिकुरी ग्राम पंचायत का कार्यकाल पूर्ण नहीं होने के कारण अभी चुनाव नहीं होगा। राजनगर विकासखण्ड में चुनाव षांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिये पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गयी है। प्रत्येक सेक्टर अधिकारी के साथ डाॅक्टर की टीम को भी लगाया गया है। मतदान केन्द्रों की व्यवस्थायें भी ठीक कर ली गयीं हैं। बिजली की व्यवस्था के लिये विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों को निर्देषित कर दिया गया है। चुनाव षांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिये 19 लोगों को जिला बदर किया गया है। इसके अलावा पुलिस द्वारा पर्याप्त नाकाबंदी की व्यवस्थायें की गयीं हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें