आलोेक विचार मंच ने आलोक जयन्ती मनाया
नरकटियागंज(पच) स्थानीय टीपी वर्मा काॅलेज में आलोक विचार मंच ने प्रसिद्ध समाजिक कार्यकर्ता आलोक प्रसाद वर्मा की 57 वीं जयन्ती मनाई। उक्त जयन्ती समारोह महाविद्यालय परिवार व मंच के सौजन्य से मनाया गया। उक्त जानकारी आलोक विचार मंच के संयोजक अनिल कुमार उर्फ बड़ेलाल ने दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो.उपेन्द्र तिवारी ने किया। जिसका शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर प्रो. अभय किशोर मिश्र, डाॅ. प्रो अशोक कुमार गुप्ता, प्रो. अनन्त झा, प्रो. आलोक रंजन व मंच संयोजक ने किया। उपर्युक्त कार्यक्रम में स्व.वर्मा के व्यक्तित्व व कृतित्व पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। वक्ताआंे ने यह भी कहा कि आलोक प्रसाद वर्मा कुशल नेतृत्वकर्ता और लोकतंत्र का पुजारी थे। विचार मंच द्वारा आयोजित समारोह में अतुल कुमार, अभिजित वर्मा, महम्मद गौहर, कृष्णा कुमार, सुधांशु सहाय, रिपू व चुन्नू श्रीवास्तव व काॅलेज परिवार के सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किया। जयन्ती समारोह के मंच का संचालन आलोक रंजन ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन बडेलाल ने किया।
विजय यादव की असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि का आयोजन
नरकटियागंज(पच) भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष विजय यादव के असामयिक निधन पर बेतिया के सिमरिखा उत्सव भवन में एक श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न हुई। जिसमें प्रखर समाजसेवी व किसान नेता विजय यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। वक्ताओं में आशा चैधरी, उषा बैठा, रामदास बैठा, बच्चू दास, सिकन्दर राम, भदई राम, भोला राम, पप्पू कुमार, प्रांतीय विजय नारायण राव, राजेश साह व अन्य ने विजय यादव की मृत्यु को किसानों के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उनके पिता भीमबली यादव भी किसान नेता व समाजिक कार्यकर्ता हैं। वे भी पुत्र के असामयिक निधन पर मर्माहत है। इन सबके अलावे उनके श्रद्धांजलि समारोह में आर्य समाज, भारत स्वाभिमान, पतंजलि योगपीठ, बौद्ध महासभा, वासेफ, अम्बेदकर महासभा, राजद, जद यु, कश्यप महासभा, मजदूर महासभा के लोगों ने स्व.विजय यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
मतिसरा कुँवर बालिका उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय 38 वाँ स्थापना दिवस मना
नरकटियागंज(पच) शहर के एकमात्र बालिका उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मतिसरा कुँवर के स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन रामनगर की विधायक भागीरथी देवी, विधानपार्षद सह विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष लालबाबू प्रसाद, डीपीओ विमल ठाकुर, पूर्व प्रधान अध्यापक अनिरूद्ध प्रसाद, पूर्व जिप अध्यक्ष रेणु देवी, प्रधानाध्यपक कृष्ण कुमार पाठक, सुरेश प्रसाद, भोंट चतुर्वेदी, नप अध्यक्ष सुनिल कुमार, प्रखण्ड प्रमुख समतोला देवी, महम्मद युनूस, अफरोज अख्तर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उसके बाद विलम्ब से सांसद वाल्मीकिनगर सतीश चन्द्र दूबे का भव्य स्वागत विद्यालय परिवार ने किया। छात्राओं ने स्वागत गान, माल्यार्पण और अंगवस्त्र से सम्मानित किया। दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत कुसुम, गुडि़या, गिरिजा और पूनम ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। यास्मिन, शुभम, गुडि़या और ऋद्धि ने वेलकम साँग पेश किया। कुमारी काजल, साक्षी कुमारी, रागिनी कुमारी, मीनू कुमारी, शिवानी, प्रेरणा, रश्मि गुप्ता, सलोनी कुमारी, पूजा, खुशबू, चाँदनी, गुडडी, रूचि, ममता, बेबेी ने अपने स्वर से उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उसके बाद साक्षी कुमारी, काजल कुमारी, रतन कीर्ति, रश्मि गुप्ता, रजनी कुमारी और स्मृति कुमारी के नृत्य ने भावविभोर कर दियां। इस बीच वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त भी किया जिनमें सांसद सतीश चन्द्र दूबे, विधान पार्षद लालबाबू प्रसाद, विधायक भागीरथी देवी, भोंट चतुर्वेदी, अवधेश तिवारी, सुनिल कुमार (नप सभापति) डीपीओ विमल ठाकुर, कार्यपालक पदाधिकारी इस्तेयाक अली अंसारी मुख्य हैं। आगत अतिथियों का स्वागत वि़द्यालय परिवार ने पुष्प व अंगवस्त्र से किया।
भाजपा का कार्यकर्ता सम्मान समारोह आलोक विहार में सम्पन्न
- अन्तर्कलह उभरकर आया सामने, नगर मण्डल अध्यक्ष नहीं हुए शामिल
नरकटियागंज(पच) नरकटियागंज के आलोक विहार स्थित हिमालय चित्रमंदिर में पश्चिम चम्पारण जिला भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन पार्टी द्वारा किया गया। जिसका उद्घाटन पश्चिम चम्पारण के सांसद डाॅ. संजय जायसवाल, जिला अध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय, प्रदेश नेता संजय मयुख व अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उक्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद सतीशचन्द्र दूबे, रामनगर विधायक भागीरथी देवी, विधान पार्षद लालबाबू प्रसाद, पूर्व जिप अध्यक्ष रेणु देवी समेत अन्य भाजपा नेता शामिल होते नहीं दिखे। उधर पार्टी के कार्यक्रम में प्रदेश स्तरीय भाजपा के सिपाही व अधिकारी नजर आए। पूर्वी चम्पारण के भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए लेकिन अन्य स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उदासीनता दिखाई। इससे स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी को आगामी विधान सभा चुनाव में नाको चने चबाने होंगे। उधर जिला अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को संबांेधित करते हुए कहा कि अभी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी सबसे बड़ी कैडर वाली पार्टी है। हमारी पार्टी के नेता और केन्द्रीय नेतृत्व का मानना है कि इस वर्ष भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। यदि ऐसा होता है तो भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़े कैडर वाली पार्टी हो जाएगी जो देश ही नहीं विदेश को भी सही दिशा देने में सक्षम होगी। पार्टी के अन्य नेताओं ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पाटी्र्र के नेता और प्रधानमंत्री के सत्ता में आते ही पेट्रोलियम पदार्थ की कीमतों में काफी गिरावट आई हैं। इतना ही नहीं देश में जनधन योजना के तहत करोड़ों बिना खाता वाले देशवासियों का बैंक अकाउन्ट खुल गया। जिससे भविष्य में उन्हें लाभ पहुंचेगा। नरकटियागंज की विधायक ने कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उनके अल्प समय में किये गये कार्य से आवाम परिचित हो गयी हैं। उनके आह्वान पर काफी लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। पार्टी ने कई कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया और उन्हें पार्टी के लिए अनवरत काम करते रहने को कहा। कार्यक्रम में सत्येन्द्र शरण, दीपेन्द्र सर्राफ समेत अन्य कार्यकर्ता व प्रदेश स्तर से लेकर मण्डल व जिला स्तरीय अधिकारी व कार्यकर्ता शालि हुए।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें