स्टेडियम में सांसद निधि से बनेगा क्रीड़ा हाॅस्टल, घोषणा पर किया अमल, निधि जारी करने लिखा पत्र
छतरपुर। टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के जनप्रिय सांसद डा. बीरेंद्र कुमार ने एक वर्ष के अंदर ही अपनी घोषणा पर अमल करते हुये बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम परिसर में क्रीड़ा हाॅस्टल के निर्माण हेतु अपनी स्वीकृति दे दी है। उन्होने रविवार को इस आषय का एक पत्र नगर पालिका परिषद को सौंपा। सांसद ने वार्ड क्रमांक 39 में पाईप लाईन के विस्तार के लिये भी अपनी निधि स्वीकृत की है। अब जल्द ही वार्ड 39 में घर घर पानी पहुंचाने के लिय पाईप लाईन का विस्तार किया जायेगा। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री पुष्पेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू ने जानकारी देते हुये बताया कि सांसद डा.बीरेंद्र कुमार ने बनर्जी फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियम परिसर में सांसद निधि से क्रीड़ा हाॅस्टल के निर्माण की घोषणा की थी। उन्होने लोगों की मांग पर कहा था कि इस स्टेडियम परिसर में खिलाडि़यों के रूकने के लिये क्रीड़ा हाॅस्टल बनाने के लिये मैं जल्द ही सांसद निधि से राषि स्वीकृत करूंगा और उन्होने अपनी घोषणा पर अमल करते हुये सांसद निधि से राषि स्वीकृत करने का पत्र जारी कर दिया। सांसद डा. बीरेंद्र कुमार ने नगर पालिका के अनुरोध पर एवं वार्ड वासियों की समस्या को देखते हुये वार्ड क्रमांक 39 में पेयजल लाईन बिछाने के लिये भी अपनी निधि स्वीकृत कर दी। महामंत्री पुष्पेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू ने सांसद जी का आभार प्रकट किया है।
अस्पताल के वार्ड लेंगे गोद
जिला अस्पताल के वार्डों के भी जल्द ही अच्छे दिन आने वाले हैं। वार्डों को गोद लेकर उन्हें व्यवस्थित करने की एक नई परंपरा सांसद डा. बीरेंद्र कुमार एवं नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना गुड्डू सिंह ने शुरू कर दी है। भाजपा महामंत्री पुष्पेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू ने बताया कि जल्द ही सांसद डा. बीरेंद्र कुमार एवं नगर पालिका परिषद छतरपुर द्वारा अस्पताल परिसर में स्थित एक -एक वार्ड गोद लेने की घोषण की जायेगी और एक वार्ड के विकास की जिम्मेदारी सांसद लेंगे तथा एक वार्ड के विकास की जिम्मेदारी स्वयं नगर पालिका उठायेगी।
शौचालय विहीन घरों में जल्द बनेंगे शौचालय
- स्वच्छता अभियान के तहत नगर पालिका ने स्वीकृत किये 2 हजार शौचालय
छतरपुर। देष के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान को छतरपुर में गली-गली तक पहुंचाने के उद्देष्य से नगर पालिका परिषद ने छतरपुर शहर के लिये 2 हजार जलवाहित शौचालयों का निर्माण स्वीकृत किया है। अब अभियान चलाकर उन घरों को चिन्हित किया जायेगा जहां आज भी जल वाहित शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुड्डू सिंह ने उन सभी नागरिकों से अपील की है जिनके घरों में अब तक शौचालय नहीं बन पाये हैं। उन्होने अपनी अपील में कहा है कि ऐसे लोग शौचालय निर्माण के लिये नगर पालिका परिषद में जल्द संपर्क कर अपने आवेदन दें ताकि उन्हें शौचालय निर्माण में किसी प्रकार की परेषानी और दिक्कत न हो। उन्होने कहा कि आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुये उन्होने 3 लोगों को आवेदन प्राप्त करने हेतु अधिकृत किया है। शौचालय निर्माण कराने के इच्छुक लोग अनिमेष द्विवेदी के मोबाईल नंबर 9165412005, आषीष पाठक के मोबाईल नंबर 9993479293 एवं दिनेष तिवारी मम्मा के मोबाईल नंबर 9893257246 पर संपर्क कर सकते हैं और उन्हें अपने आवेदन सौंप सकते हैं। उन्होने कहा कि आवेदन मिलते ही उस पर जल्दी कार्यवाही की जायेगी और शीघ्र ही हितग्राही के घर में जलवाहित शौचालय का निर्माण कराया जायेगा।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें