केन्द्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आज घोषणा की कि बिहार में शीघ्र ही रसोई गैस का दो बॉटलिंग प्लांट खोला जायेगा और इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. श्री प्रधान ने बेगूसराय जिले के बरौनी रिफाइनरी के 50 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर लौटने के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के लोगों से चुनाव के समय जो वादा किया था उसे अब पूरा किया जा रहा है । केन्द्र में अब तक कई सरकारें आयी और गयी लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी का स्पष्ट मानना है कि जब तक पूर्वी क्षेत्रों का विकास नहीं होगा तब तक देश का विकास संभव नहीं है । केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में बिहार में रसोई गैस 100 में से 35 प्रतिशत लोगों के पास ही है लेकिन आने वाले समय में इसे बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया जायेगा. रसोई गैस की कमी रहने से लोगों को दिक्कते होती है । उन्होंने कहा कि इसी को देखते हुए मंत्रालय ने बिहार में रसोई गैस के क्षेत्र में कई कदम उठाने का निर्णय लिया है ।
श्री प्रधान ने कहा कि नये बॉटलिंग प्लांट के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य शुरू कर दिया गया है । शीघ्र ही बांका जिले में एक बॉटलिंग प्लांट शुरू कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि इसके बाद गया या फिर गोपालगंज में बॉटलिंग प्लांट खोला जायेगा. इसके साथ ही कुछ अन्य जिलों में भी स्थानों को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है । केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में पेट्रोलिय के क्षेत्र में 25 हजार करोड़ रूपये की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है । यह योजना छह वष्रो के अंदर दिखाई पड़ने लगेगी. उन्होंने कहा कि बरौनी स्थित इंडियन ॉयल रिफाइनरी की उत्पादन क्षमता का विस्तार कर दिया गया है । पहले बरौनी वायल रिफाइनरी में उत्पादन छह मिलियन टन होता था जिसे बढ़ाकर नौ मिलियन टन किया गया है । श्री प्रधान ने कहा कि कच्चा तेल पड़ोसी देश नेपाल तक पहुंचाने की योजना है और इस योजना पर काम किया जा रहा है । इसके अलावा बरौनी रिफाइनरी झारखंड.पश्चिम बंगाल और निकट के अन्य प्रदेशों में भी अपना नेटवर्क बना सकेगी

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें