छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (21 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 जनवरी 2015

छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (21 जनवरी)

कलेक्टर ने बांटे कृत्रिम अंग व उपकरण

chhatarpur news
छतरपुर/21 जनवरी/शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02, छतरपुर के प्रांगण में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा एल्मिको कम्पनी के माध्यम से शिविर लगाकर निःशक्तजनों को कृत्रिम अंग एवं उपकरणों का वितरण किया गया। शिविर में कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर ने पहुंचकर निःशक्तजनों को कृत्रिम अंग एवं उपकरणों का वितरण किया। उन्होंने निःशक्तजनों को संबोधित करते हुये कहा कि वे अपने आपको निःशक्त न समझें। निःशक्तजन भी सशक्त बन सकते हैं। शासन निःशक्तजनों को होने वाली परेशानी दूर करने के लिये कई प्रयास कर रही है। इसी के तहत निःशक्तजनों को ट्राईसाइकिल, बैशाखी, व्हील चेयर सहित विभिन्न कृत्रिम अंग एवं उपकरणों का वितरण किया जा रहा है। ये उपकरण उनके जीवन में काफी उपयोगी होंगे। उन्होंने कहा कि निःशक्तजनों को शासन ने विशेष आवश्यकता वाले व्यक्तियों की संज्ञा दी है। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के बाद सामाजिक न्याय विभाग को निःशक्तजनों के विवाह हेतु परिचय सम्मेलन कराने के संबंध में निर्देश दिये। कृत्रिम अंग एवं उपकरणों का वितरण कर उन्होंने निःशक्तजनों को भावी जीवन के लिये शुभकामनायें दी। इसके पहले उप संचालक सामाजिक न्याय श्री वीरेश सिंह बघेल ने शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुये कहा कि विगत 5 एवं 6 सितम्बर को निःशक्तजनों का परीक्षण शिविर आयोजित किया गया था जिसमें चिन्हित किये गये निःशक्तजनों को आज कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निःशक्तजनों को पूरी तरह सहयोग प्रदान किया जा रहा है। कृत्रिम अंग एवं उपकरण पाकर निःशक्तजन काफी खुश नजर आये। शिविर में एल्मिको कम्पनी जबलपुर के अधिकारी, प्राचार्य शा0उ0मा0विद्यालय क्रमांक 2 श्री के एस अरजरिया सहित अन्य अधिकारी एवं निःशक्तजन उपस्थित थे।   

अनिल खरे उद्घोषक नियुक्त

छतरपुर/21 जनवरी/आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस एवं भारत पर्व का आयोजन किया जाना है। कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर द्वारा आयोजन के दौरान उद्घोषक के रूप में राजस्व निरीक्षक अनिल खरे की भी ड्यूटी निर्धारित की गई है।   

छात्रवृत्ति घोटाला आदिम जाति कल्याण विभाग से संबंधित नहीं

छतरपुर/21 जनवरी/जिला संयोजक, आदिम जाति कल्याण विभाग एन के मेहरोत्रा ने बताया है कि 21 जनवरी को सागर से प्रकाषित दैनिक भास्कर समाचार पत्र के मुख्य पृष्ठ में प्रकाषित छात्रवृत्ति घोटाले की खबर का आदिम जाति कल्याण विभाग से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछड़ा वर्ग के छात्रों से संबंधित छात्रवृत्ति के लिये विगत् 3 वर्ष से पृथक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग संचालित है। उक्त छात्रवृत्ति संबंधी प्रकरणों के प्रस्ताव षासकीय महाराजा महाविद्यालय द्वारा पिछड़ा वर्ग विभाग को भेजे गये थे।    

कोई टिप्पणी नहीं: