मंत्री सुश्री मेहदेले ध्वजारोहण करके लेंगी परेड की सलामी
पन्ना 21 जनवरी 15/गणतंत्र दिवस समारोह जिला मुख्यालय के पुलिस परेड मैदान मेें आयोजित किया जाएगा। समारोह प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले मंत्री पशुपालन, उद्यानकी, खाद्य प्रसंस्करण, मछुआ कल्याण, ग्रामोद्योग, पीएचई एवं विधि और विधायी कार्य द्वारा ध्वजारोहण से प्रारंभ होगा। इसके बाद मुख्य अतिथि सुश्री मेहदेले जिला पुलिस बल, नगर सैनिक, एनसीसी की संयुक्त परेड की सलामी लेंगे। परेड के निरीक्षण के बाद वे मुख्यमंत्री जी के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। इसके बाद समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह का समापन पुरस्कार वितरण से होगा। समारोह में भाग लेने के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सांसद, विधायकगणों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों तथा गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।
विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक स्थगित
पन्ना 21 जनवरी 15/कलेक्टर आर.के. मिश्रा ने बताया है कि सागर संभाग के कमिश्नर आर.के. माथुर 22 जनवरी को प्रातः 11 बजे से जिला पंचायत सभागार में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। अब यह बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। आगामी बैठक आयोजन के संबंध में पृथक से तिथि निर्धारित कर सूचित किया जाएगा।
कमिश्नर का भ्रमण कार्यक्रम स्थगित
पन्ना 21 जनवरी 15/कलेक्टर आर.के. मिश्रा ने बताया है कि सागर संभाग कमिश्नर आर.के. माथुर दो दिवसीय प्रवास पर पन्ना आ रहे थे। पन्ना प्रवास के दौरान उनके द्वारा ग्राम लुधनी में विकास योजनाओं का निरीक्षण किया जाना था। अपरिहार्य कारणों से कमिश्नर का भ्रमण कार्यक्रम स्थगित हो गया है।
सभी शासकीय भवनों में होगी रोशनी
पन्ना 21 जनवरी 15/जिले की सभी महत्वपूर्ण इमारतों तथा शासकीय भवनों में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की संध्या में रोशनी की जाएगी। कलेक्टर आर.के. मिश्रा ने सभी कार्यालय प्रमुखों को कार्यालय भवनों में रोशनी कराने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्ट्रेट में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण
पन्ना 21 जनवरी 15/गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर आर.के. मिश्रा प्रातः 7.30 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके साथ-साथ जिले के सभी कार्यालय में समारोहपूर्वक ध्वजारोहण किया जाएगा। सभी शिक्षण संस्थाओं शासकीय तथा अशासकीय संस्थाओं में भी ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत चन्द्रशेखर शुक्ला ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ध्वजारोहण के समय उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को
पन्ना 21 जनवरी 15/राष्ट्रीय मतदाता दिवस के संबंध में जिला तथा तहसील स्तर पर 25 जनवरी को विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इनके माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने के साथ-साथ शपथ दिलाई जाएगी। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी मतदाता दिवस चन्द्रशेखर शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना में 25 जनवरी को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जा रहा है। इसमें मतदाता जागरूकता के साथ-साथ नये मतदाताओं को पहचान पत्र का वितरण किया जाएगा। इसके साथ-साथ सभी मतदान केन्द्रों में बूथ लेबल अधिकारी कार्यक्रम आयोजित कर नये दर्ज मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र वितरित करेंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा सेवा निवृत्त कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम किए जाएंगे। सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम आमंत्रित किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी ने सभी एसडीएम तथा तहसीलदारों को निर्देश देते हुए कहा है कि मतदाता दिवस पर कार्यक्रमों का अनिवार्य रूप से आयोजन कराएं।
उत्कृष्ट कार्य करने वालों के भेजें प्रस्ताव
पन्ना 21 जनवरी 15/संयुक्त कलेक्टर ने समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि कार्यालय में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा सेवा के दौरान उत्कृष्ट कार्य किया गया है। उनको 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कृत कराना चाहते हैं तो उनके उत्कृष्ट कार्य के संबंध में प्रस्ताव 22 जनवरी तक इस कार्यालय में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत कर दें।
मतदाता दिवस की शपथ 24 को
पन्ना 21 जनवरी 15/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक ओहरी द्वारा बताया गया कि मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को किया जाता है। 25 जनवरी को शासकीय अवकाश होने के कारण राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ सभी शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ 24 जनवरी को दिलाई जाएगी।
निर्माण विभागों की बैठक 31 जनवरी को
पन्ना 21 जनवरी 15/कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग द्वारा बताया गया है कि सभी निर्माण विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यो संबंधी बैठक 31 जनवरी को सुबह 11.30 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर आर.के. मिश्रा करेंगे। इस बैठक में सभी निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कार्याे की अद्यतन जानकारी 27 जनवरी तक कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध कराएं। सभी अधिकारी बैठक में अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने के साथ विभाग के ठेकेदारों को भी बैठक में उपस्थित रहने के लिए सूचित करें। निर्माण कार्यो में आ रही कठिनाईयों पर चर्चा कर उनका निराकरण किया जा सके।
लापरवाह दो शिक्षक निलंबित
पन्ना 21 जनवरी 15/कलेक्टर आर.के. मिश्रा द्वारा गत दिवस विभिन्न शिक्षण संस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में प्राथमिक शाला बांधा में स्कूल चले हम अभियान के तृतीय चरण के लिए दिए गए निर्देशों का पालन ठीक से नही किया गया। इसके कारण शाला में दर्ज संख्या, उपस्थिति तथा शैक्षणिक गुणवत्ता कम पाई गई। यह कृत्य मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 1 (3) के विपरित कदाचरण की श्रेणी में आता है। कलेक्टर द्वारा विश्वनाथ बागरी सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला बांधा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन के दौरान इनका मुख्यालय जनपद शिक्षा केन्द्र पवई निर्धारित किया गया है। निलंबन के दौरान इन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। इसी प्रकार रमेश कुमार प्रजापति जनशिक्षक जनशिक्षा केन्द्र उत्कृष्ट बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पवई द्वारा शासनादेशों के अनुसार प्राथमिक शाला बांधा में मध्यान्ह भोजन के नियमित नही की गई। जिसके कारण शाला में दर्ज संख्या, उपस्थिति, शैक्षणिक गुणवत्ता कम पाई गई। जनशिक्षक श्री प्रजापति द्वारा शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरते जाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जिला शिक्षा केन्द्र पन्ना निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
प्रभारी बीआरसीसी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी
पन्ना 21 जनवरी 15/कलेक्टर आर.के. मिश्रा द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में शासकीय प्राथमिक शाला बांधा में दर्ज संख्या उपस्थिति, शैक्षणिक गुणवत्ता कम पायी गई। वही प्रभारी बीआरसीसी पवई सुरेश कुमार बागरी द्वारा मध्यान्ह भोजन की नियमित मानीटरिंग नही की गई। इस पर प्रभारी बीआरसीसी जनपद शिक्षा केन्द्र पवई को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर तीन दिवस के अन्दर प्रतिवाद जिला शिक्षा केन्द्र में प्रस्तुत करने के लिए आदेशित किया है।
संविदा शाला शिक्षक को कारण बताओ सूचना पत्र
पन्ना 21 जनवरी 15/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत चन्द्रशेखर शुक्ला द्वारा मनीष कुमार शुक्ला संविदा शाला शिक्षक वर्ग-2 को लगातार अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। मनीष कुमार शुक्ला संविदा शिक्षक वर्ग-2 शासकीय बालक माध्यमिक शाला बराछ में पदस्थ थे। वे 12 जुलाई 2013 को उपस्थित होने के उपरांत 13 जुलाई 2013 से बिना सूचना लगातार अनुपस्थित हैं। इनका कृत्य संविदा शिक्षक सेवा शर्तो एवं करार की शर्तो के प्रतिकूल है। इस पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए तथ्यात्मक स्पष्टीकरण एक माह के अन्दर उपस्थित होकर प्रस्तुत करने के लिए लिखा गया हैै। यदि निर्धारित समय अवधि में जबाव प्रस्तुत न करने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी। जिसका उत्तरदायित्व संबंधीजन का होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें