आधार कार्ड हेतु निर्देष जारी
छतरपुर/24 जनवरी/राज्य योजना आयोग द्वारा छतरपुर जिले में नागरिकों के आधार कार्ड के पंजीयन कार्य हेतु आईसेक्ट एजेंसी को अधिकृत किया गया है। आधार इनरोलमेंट के संबंध में आयोग द्वारा जारी दिषा-निर्देषों का पालन सुनिष्चित् कराने के लिये कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर ने जिले के एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देष जारी किये हैं। कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने कहा है कि संबंधित दण्डाधिकारी आधार पंजीयन कार्य की प्रगति की समीक्षा करें, साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ पंजीयन के लिये उचित सार्वजनिक स्थान एवं अस्थाई रूप से आधारभूत सुविधा उपलब्ध करायें। भीड़ नियंत्रण हेतु यथासंभव उचित कार्यवाही भी करें। एसडीएम एवं तहसीलदार को आईसेक्ट संस्था को आवष्यक सहयोग प्रदान करने एवं पंजीयन का कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराने हेतु उचित कार्यवाही करने के लिये भी कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने निर्देष दिये हैं। यदि जिले में आधार इनरोलमेंट बैंक, एनएसडीएल जैसे नाॅन स्टेट रजिस्ट्रार संस्थाओं द्वारा स्थापित इनरोलमेंट केंद्रों के माध्यम से किया जा रहा है तो पंजीयन से संबंधित गतिविधियां सम्पादित करने के लिये नोडल विभाग की लिखित अनुमति आवष्यक होगी। नोडल विभाग की जिम्मेदारी योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग को सौंपी गई है। आईसेक्ट के जिला प्रबंधक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि वर्तमान में आईसेक्ट एजेंसी द्वारा जिले में कुल 25 स्थानों पर आधार इनरोलमेंट केंद्र संचालित करने की कार्यवाही की जा रही है। नये आधार पंजीयन का कार्य पूर्णतः निःषुल्क है, किंतु एक बार आधार कार्ड बन जाने के बाद बायोमैट्रिक अपडेट कराने की फीस 20 रूपये, डेमोग्राफिक अपडेषन की फीस 15 रूपये, ई-आधार प्रिंटिंग की फीस 15 रूपये, स्मार्ट कार्ड प्रिंटिंग की फीस 30 रूपये तथा मोबाइल नंबर व ई-मेल की जानकारी अपडेट कराने की फीस 15 रूपये निर्धारित की गई है।
पुरूष नसबंदी षिविर का आयोजन 30 को
छतरपुर/24 जनवरी/जिला चिकित्सालय, छतरपुर में 30 जनवरी को एनएसव्ही मेगा नसबंदी कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। एनएसव्ही आॅपरेषन सर्जन डा. सुनील चैरसिया द्वारा किये जायेंगे। षिविर का समय प्रात: 9 बजे से सायं 4 बजे तक निर्धारित है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. विनोद कुमार गुप्ता ने जिले के समस्त बीएमओ को अपने क्षेत्र में दीवार लेखन एवं अन्य माध्यमों से पुरूष नसबंदी षिविर का प्रचार कराने के लिये निर्देषित किया है। षिविर की व्यवस्था जिला कार्यक्रम प्रबंधक टी एस बारिया के जिम्मे रहेगी।
सेक्टर अधिकारी की नियुक्ति में संषोधन
छतरपुर/24 जनवरी/त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत द्वितीय चरण में आगामी 5 फरवरी को सम्पन्न होने वाले मतदान के लिये पूर्व में सेक्टर क्रमांक 7 देवपुर का सेक्टर अधिकारी ईई, पीडब्ल्यूडी अभय कुमार जैन को बनाया गया था। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. मसूद अख्तर ने अब श्री जैन के स्थान पर लोक निर्माण उप संभाग, बिजावर के अनुविभागीय अधिकारी ए बी साहू 9425142718 को तत्काल प्रभाव से देवपुर सेक्टर का सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
मतदाता दिवस का आयोजन आज
छतरपुर/22 जनवरी/प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 जनवरी को जिले में मतदाता दिवस का आयोजन किया जायेगा। जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन महाराजा महाविद्यालय के षताब्दी हाॅल में प्रातः 11 बजे से होगा। इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के मुख्यालयों तथा सभी मतदान केंद्रों पर भी मतदाता दिवस मनाया जायेगा। इस अवसर पर 18-19 आयुवर्ग के नवीन मतदाताओं को रंगीन ईपिक कार्ड का वितरण किया जायेगा, साथ ही 1 जनवरी 2015 की तिथि को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले एवं छूटे हुये पात्र मतदाताओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, त्रुटि सुधार एवं डुप्लीकेट ईपिक कार्ड के आवेदन भी लिये जायेंगे।
पत्रकारों से उपस्थित रहने की अपील
अनुविभागीय अधिकारी डी पी द्विवेदी ने मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम स्थल महाराजा महाविद्यालय के षताब्दी हाॅल में समस्त पत्रकार बंधुओं से उपस्थित रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीष आदर्ष कुमार जैन की अध्यक्षता एवं कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर के मुख्य आतिथ्य में होगा।
चिन्हित, जघन्य एवं सनसनीखेज अपराधों की हुयी समीक्षा
छतरपुर/24 जनवरी/न्यायालय में लंबित चल रहे चिन्हित, जघन्य एवं सनसनीखेज अपराधों की कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर द्वारा अपने कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने उक्त अपराधों के षीघ्र निराकरण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों में सजा दिलाये जाने पर लोक अभियोजन अधिकारियों सहित अन्य सहयोगियों को प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने एक प्रकरण में दोषियों को सजा दिलाये जाने पर सहायक लोक अभियोजक धीरज तिवारी की प्रषंसा की एवं प्रषस्ति पत्र देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इन प्रकरणों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज पाण्डेय एवं एडीपीओ श्री के के गौतम को भी प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। बैठक में 16 चिन्हित, जघन्य एवं सनसनीखेज अपराधों की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि सभी अपराधों की सतत् माॅनिटरिंग की जा रही है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री ललित षाक्यवार ने उपस्थित लोक अभियोजन अधिकारियों को दोषियों को सजा दिलाये जाने के लिये आवष्यक दिषा-निर्देष दिये। गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण हेतु निर्देष
छतरपुर/24 जनवरी/त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के तहत द्वितीय एवं तृतीय चरण में जिन विकासखण्डों में निर्वाचन होना है, वहां आदर्ष आचरण संहिता प्रभावषील रहने के कारण निर्वाचन आयोग द्वारा ध्वजारोहण के संबंध में निर्देष जारी किये गये हैं। जिन जिलों अथवा क्षेत्रों में आदर्ष आचरण संहिता प्रभावषील है, वहां जिला पंचायतों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों में सीईओ जनपद पंचायत द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। इसी तरह ग्राम पंचायतों में सचिव द्वारा ध्वजारोहण किया जा सकेगा। संबंधित अधिकारी के उपस्थित न रहने पर कलेक्टर द्वारा नामांकित अधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें