टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) की खबर (24 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 24 जनवरी 2015

टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) की खबर (24 जनवरी)

कलेक्टर श्री शर्मा ने दिलाई मतदाता दिवस की शपथ 

tikamgarh map
टीकमगढ़, 24 जनवरी 2015। कलेक्टर श्री केदार शर्मा ने आज प्रातः कलेक्ट्रट कार्यालय एवं परिसर के अन्य कार्यालयों के शासकीय सेवकों को सजग मतदाता की शपथ दिलाई। 

सभी ने ली शपथ
इस अवसर पर उपस्थित शासकीय सेवकों ने शपथ ली कि “हम, भारत के मतदाता, लोकतंत्र में विश्वास रखते हुए एतद् द्वारा शपथ लेते हैं कि हम हमारे राष्ट्र की लोकतांत्रिक परंपरा तथा प्रतिष्ठा को बनाये रखेंगे तथा किसी प्रकार के धर्म, जाति, प्रजाति, समुदाय, भाषा तथा प्रलोभन से प्रभवित हुए बिना प्रत्येक चुनाव को निर्भय होकर स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्वक संपन्न करायेंगे। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री शिवपाल सिंह, एस.डी.एम. टीकमगढ़ श्री एस.एल. सोनी एवं संबंधित शासकीय सेवक उपस्थित रहे। 

गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण

टीकमगढ़, 24 जनवरी 2015। जिला मुख्यालय टीकमगढ़ में आगामी गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर श्री केदार शर्मा ध्वजारोहण करेंगे। यह कार्यक्रम स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड पर 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात वे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे तथा अंत में पुरस्कार वितरण होगा।

टीकमगढ़ में भारत पर्व सजेगा, लोकभजन एवं कव्वाली से

टीकमगढ़, 24 जनवरी 2015। लोकतंत्र के लोकोत्सव भारत पर्व पर आगामी 26 जनवरी 2015 को सांयकाल रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी। भारत पर्व पर आयोजित होने वाले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से न केवल मनोरंजन होता है बल्कि स्वाधीनता संग्राम की यादें भी ताजा हो जाती हैं। भारत पर्व का आयोजन स्वराज संस्थान संचालनालय, म.प्र. शासन संस्कृति विभाग प्रतिवर्ष जनसंपर्क विभाग एवं जिला प्रषासन के सहयोग से करता है। जिला प्रषासन के सहयोग से भारत पर्व की तैयारियां पूरी हो चुकी है। स्वराज संस्थान की अनुषंसा पर भारत पर्व पर लोकभजन एवं कव्वाली से दर्षकों का मनोरंजन होगा। भारत पर्व अंतर्गत इस वर्ष टीकमगढ़ जिले के लिये तम्बूरा भजन, दीपेश पांडेय, जबलपुर एवं कव्वाली, श्री अख्तर इब्राहीम निजामी कव्वाल, जबलपुर का चयन किया गया है। भारत पर्व हर वर्ष की तरह लोगों के लिये आकर्षण का केन्द्र बनेगा। भारत पर्व का कार्यक्रम स्थानीय नगर भवन में 26 जनवरी 2015 को शाम 6.30 बजे से प्रारंभ होगा । 

मतदाता दिवस पर आज जुड़ेंगे नाम

टीकमगढ़, 24 जनवरी 2015। अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, टीकमगढ़ ने बताया है कि 25 जनवरी को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक समस्त वार्डों के बी.एल.ओ. द्वारा उपस्थित रहकर 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में शामिल किये जायेंगे। यह आयोजन स्थानीय नगरबाग प्रांगण में आयोजित होगा। शेष सभी पात्र मतदाताओं से अपील की गयी है कि वे अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करायें।

माॅडल स्कूल संयुक्त प्रवेश चयन परीक्षा अब 15 फरवरी को 

टीकमगढ़, 24 जनवरी 2015। जिला शिक्षा अधिकारी डाॅ0 आर.एन. नीखरा ने बताया है कि जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट विद्यालयों एवं विकासखंड स्तरीय माॅडल स्कूलों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु संयुक्त प्रवेश चयन परीक्षा वर्ष 2015-16 की पूर्व में परीक्षा तिथि 25.1.2015 निर्धारित थी। किंतु अब इस तिथि में संशोधन कर दिया गया है। यह परीक्षा 15 फरवरी 2015 रविवार को पूर्व निर्धारित समय पर संपन्न होगी। प्रवेश परीक्षा की अन्य शर्ते यथावत् रहेंगी। उन्होंने सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि प्रवेश परीक्षा तिथि के परिवर्तन की जानकारी का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किया जाये ताकि ग्राम स्तर तक परीक्षा तिथि की जानकारी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को प्राप्त हो सके।

शत-प्रतिशत मेपिंग का कार्य पूर्ण करायें

टीकमगढ़, 24 जनवरी 2015। जिला शिक्षा अधिकारी डाॅ0 आर.एन. नीखरा ने बताया है कि शिक्षा विभाग द्वारा सभी प्रकार की छात्रवृत्यिों की स्वीकृति एवं भुगतान की कार्यवाही संकुल प्राचार्य आहरण वितरण द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया है कि वर्ष 2013-14 की समस्त छात्रवृत्ति भुगतान की कार्यवाही समग्र अंतर्गत पूर्ण कराने के निर्देश आयुक्त लोक शिक्षण भोपाल द्वारा दिये गये हैं। साथ ही वर्ष 2014-15 की समग्र छात्रवृत्ति मेपिंग का कार्य 28 जनवरी 15 तक कराने हेतु संकुल प्राचार्यों को निर्देशित किया है। नियत समय सीमा में मेपिंग न होने की दशा में संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। जिला शिक्षा अधिकारी डा. नीखरा ने समस्त संकुल प्राचार्योंं को आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार शत-प्रतिशत मेपिंग कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है। साथ ही 31 जनवरी 2015 तक पंजीयन एवं स्वीकृत का कार्य भी किये जाने के निर्देश भी जारी किये है। उन्होंने बताया है कि जिस संकुल की शत-प्रतिशत मेपिंग निर्धारित तिथि तक नहीं होगी तथा 31 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन एवं 5 फरवरी 2015 तक पात्र हितग्राहियों की छात्रवृत्ति का भुगतान अनिवार्य रुप से करने के निर्देश दिए गये है अन्यथा संबंधितों के विरुद्ध कार्यवाही का प्रस्ताव आयुक्त को प्रेषित किया जायेगा। डाॅ. नीखरा ने इस पर विशेष जोर दिया कि कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित न रहे इसका विशेष ध्यान संकुल प्राचार्य रखें।

गणतंत्र दिवस पर दिखेगी विधिक सेवा प्राधिकरण की झांकी

टीकमगढ़, 24 जनवरी 2015। जिला विधिक सहायता अधिकारी, टीकमगढ़ ने बताया है कि 26 जनवरी 2015 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण भी भाग ले रहा है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण गणतंत्र दिवस परेड में लोक अदालत, ग्राम विधिक सेवा और देखभाल केंद्र तथा जेल क्लीनिक को दर्शित की जाने वाली झांकी प्रस्तुत करेगा। उन्होंने बताया है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ में लिये बड़े हर्ष का विषय है कि देश की विधिक सहायता की शीर्षस्थ संस्था प्र्रथम बार गणतंत्र दिवस परेड में भाग ले रही है।

किसानों को पाले एवं शीत लहर से फसल के बचाव हेतु सलाह

टीकमगढ़, 24 जनवरी 2015। जिले के समस्त कृषकों को सलाह दी गई है, कि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुये वर्तमान समय में तापक्रम बहुत कम हो रहा है और पाले तथा शीतलहर का प्रकोप होने की संभावना बनी हुई है। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री बी.एन.सिंह ने बताया है कि किसान गेहूं वर्गीय फसलों में हल्की सिंचाई करे तथा अन्य फसलों में उपलब्धता अनुसार थायो यूरिया का 500 पी.पी.एम. (500 ग्राम थायो यूरिया 1000 लीटर पानी में) के घोल का छिड़काव करें। कुछ फसलें जैसे- राई, सरसों, मसूर, मटर आदि में एवं सब्जी वाली फसलों में व साथ दलहन वाली फसलों में विशेषकर नदी कछार के किनारे निचली सतह पर बोई गई फसलों में पाले की अधिक संभावना रहती है। ऐसी फसलों में हल्की सिचांई करें एवं खेत की मेढ़ों के किनारे धंुआ करें। सब्जियों को पाॅलीथिन की शीट से ढक्कर भी बचाव किया जा सकता है। चना में झल्ली का प्रकोप होने पर मोनो क्रोटोफास 1.5ली. या क्विनलफास 1ली. दवा को 500-700ली. पानी में मिलाकर प्रति हेक्टेयर छिड़काव करें। जस्ते की कमी (30 दिन बाद) गेहूं बोने के 25-30 दिल बाद नीचे की तीसरी, चैथी पत्ती पर हल्के पीले धब्बे जो बाद में बड़े हो जाते है। जिसमें जस्तु की कमी के लक्षण है। ऐसी स्थिति में तुरंत 0.5 प्रति. जिंक सल्फेट, 2.5 प्रति. यूरिया का घोल बनाकर 10-15 दिन के अंतर से छिडकें। मौसम वैज्ञानिक के द्वारा भी बताया गया है, कि दो-चार दिन में हल्की वारिश होने की संभावना है जिससे फसलों को निश्चित ही लाभ होगा तथा पाले और शीत से भी बचाव होगा। अतः ऊपर वर्णित उपायों को अपनाकर किसान भाई मौसम की विपरीत परिस्थितियों में शीत लहर एवं पाले से फसलों की सुरक्षा कर अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त कर, लाभ कमा सकते हंै।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी क¨
  • राज्य स्तरीय समार¨ह में पुरस्कृत ह¨ंगे 66 अधिकारी-कर्मचारी अ©र विद्यार्थी

टीकमगढ़, 24 जनवरी 2015। मध्यप्रदेश में 25 जनवरी क¨ राष्ट्रीय मतदाता दिवस का राज्य स्तरीय समार¨ह भ¨पाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में ह¨गा। समार¨ह में ल¨क सभा निर्वाचन-2014 में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले-66 अधिकारी-कर्मचारी क¨ पुरस्कृत किया जायेगा। सुबह 11 बजे ह¨ने वाले समार¨ह में अन्य अतिथिय¨ं के अलावा मुख्य सचिव श्री अन्ट¨नी डिसा अ©र राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री आर.परशुराम भी शामिल ह¨ंगे।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुरस्कृत ह¨ने वाल¨ं में 10 जिला कलेक्टर, 4-4 सीईअ¨ एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 5 पार्टनर विभाग के अधिकारी, स्वीप के 3 न¨डल अधिकारी, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के 7 अधिकारी-कर्मचारी, 15 बूथ लेवल आॅफिसर, 3-3 निर्वाचन पर्यवेक्षक एवं आँगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा विभिन्न प्रतिय¨गिता में विजयी स्कूल-काॅलेज के 12 विद्यार्थी शामिल हैं। समार¨ह में नये मतदाताअ¨ं क¨ पहचान-पत्र दिये जायेंगे। मतदाताअ¨ं क¨ राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई जायेगी। आय¨जन स्थल पर मतदाताअ¨ं की जागरूकता के लिए प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। प्रदर्शनी में मतदाता के अधिकार अ©र जागरूकता पर आधारित प¨स्टर आदि का प्रदर्शन ह¨गा।

बेस्ट स्टेट अवार्ड
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री जयदीप ग¨विन्द इसी दिन नई दिल्ली में निर्वाचन आय¨ग के समार¨ह में भाग लेंगे। श्री ग¨विन्द इलेक्ट¨रल प्रेक्टिसेस के लिए मध्यप्रदेश क¨ मिले बेस्ट स्टेट अवार्ड क¨ ग्रहण करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: