चीन ने आज भारत को अमेरिका के प्रति फिर आगाह किया और कहा कि उसके राष्ट्रपति बराक ओबामा की रणनीति चीन तथा रूस के साथ नयी दिल्ली के संबंधों को बिगाड़ने की है और वाशिंगटन के प्रति उसकी निकटता भारत..चीन संबंधों के लिए समस्याएं पैदा कर सकती है।
चीन के सरकारी समाचार पत्र .ग्लोबल टाइम्स. ने लिखा है कि ओबामा की रणनीति साफ है. वह एशिया में संतुलन फिर से कायम करने के अपने प्रयास के तहत चीन तथा रूस के साथ भारत के संबंधों को बिगाड़ना चाहते हैं। ग्लोबल टाइम्स ने भारत को आगाह करते समय उसके गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्री ओबामा की नयी दिल्ली यात्रा तथा भारत के साथ अमेरिका के समझौतों का भी विस्तार से उल्लेख किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें