फांसी की सजा सुनाये गये सुरेन्द्र कोली की याचिका पर फैसला कल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 27 जनवरी 2015

फांसी की सजा सुनाये गये सुरेन्द्र कोली की याचिका पर फैसला कल

tomorrow-on-koli-final-dissision
उत्तर प्रदेश में नोएडा के  चर्चित निठारी कांड के दोषी सुरेन्द्र कोली को मृत्युदण्ड दिया जाए या आजीवन कारावास की सजा.इस पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय कल फैसला देगा। कोली को फांसी दिये जाने का फैसला सुनाये जाने के बाद उसकी और एक संगठन द्वारा दायर की गयी याचिका पर न्यायालय ने सभी पक्षों के वकीलों की सुनवाई पूरी कर ली है। न्यायालय ने आज शाम से कोली की फांसी की वैधता पर सुनवाई पूरी कर निर्णय लिखना शुरू  कर दिया है। दो न्यायाधीशों की खंडपीठ ने कहा कि बुधवार को न्यायालय इस पर फैसला देगा। मुख्य न्यायाधीश डी.वाई.चन्द्रचूड और न्यायमूर्ति पी.के .एस.बघेल की खंडपीठ ने सुरेन्द्र कोली और पीपुल्स यूनियन आफ डेमोक्रेटिक राइट्स की जनहित याचिका पर यह सुनवाई कर रही है। 
     
सुरेन्द्र कोली की याचिका का प्रदेश के  महाधिवक्ता वी.बी.सिंह  तथा शासकीय अधिवक्ता अखिलेश सिंह ने विरोध किया।उन्होंने कहा कि सुरेन्द्र कोली आदतन हत्यारा है और तकनीकी आधारों अथवा दया अर्जी को तय करने में विलम्ब के  आधार पर उसके मृत्युदण्ड को आजीवन कारावास में नहीं बदलना चाहिए। इसी प्रकार की दलील केन्द्र सरकार की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक मेहता ने भी दी जबकि कोली के  वकीलों ने अपनी दलील में फिर दोहराया कि दया याचिका को खारिज करने में राज्यपाल और राष्ट्रपति के  यहां से असाधारण विलम्ब का सुरेन्द्र कोली को लाभ मिलना चाहिए तथा कोली की फांसी की सजा को आजीवन कारावास में तब्दील किया जाना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: