फरवरी और मार्च में होने वाले आईसीसी क्रिके ट विश्वकप में चोटिल माइकल क्लार्क आस्टे्रलियाई टीम की कमान संभालेंगे जबकि फार्म में चल रहे स्पिनर नायन लियोन को टीम में शामिल नहीं किया गया है। सोमवार को विश्वकप के लिए चुनी गई टीम में हैमास्टि्रंग की चोट के कारण भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए क्लार्क को टीम का कप्तान बनाया गया है लेकिन विश्वकप में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे मैच तक अपनी फिटनेस साबित नहीं कर पाने की स्थिति में उन्हें बाहर भी किया जा सकता है। चयनर्कता बोर्ड के अध्यक्ष रोड मार्श ने बताया ..क्लार्क विश्व के बेहतरीन बल्लेबाजों में से हैं और हम उन्हें इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए फिटनेस साबित करने का मौका देना चाहते हैं। मार्श ने कहा ..क्लार्क को बांग्लादेश के खिलाफ 21फरवरी को होने वाले मुकाबले तक अपनी फिटनेस साबित करनी होगी नहीं तो उन्हें बाहर कर दिया जाएगा। क्लार्क यह बात बखूबी समझते हैं और वह फिटनेस को लेकर कडी मेहनत भी कर रहे हैं।
चयनर्कताों ने युवा स्टीवन स्मिथ को नजरअंदाज करते हुए जार्ज बैली को टीम का उपकप्तान बनाया है जो क्लार्क की अनुपस्थिति में कंगारूों की कमान संभालेंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में शानदार प्रर्दशन करने वाले स्मिथ ने अपने नेतृत्व में टीम को भारत पर 2..0 की टेस्ट विजय भी दिलवाई है। वहीं बेहतरीन टेस्ट स्पिनर नाथन लियोन को टीम में शामिल नहीं किया है। उनकी जगह बाएं हाथ के स्पिनर जेवियर दोहेर्ती को मौका मिला है। वहीं आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और 21 वर्षीय तेज गेंदबाज पैट कमिन्स को भी टीम में जगह मिली है। विश्वकप के लिए आस्ट्रेलिया की टीम इस प्रकार है.. माइकल क्लार्क. जार्ज बैली. पैट कमिन्स. जेवियर दोहेर्ती. जेम्स फाकनर. आरोन फिंच. ब्राड हैडिन. जोश हेजलवुड. मिशेल जानसन. मिशेल मार्श. ग्लेन मैक्सवेल. स्टीवन स्मिथ. मिशेल स्टार्क. डेविड वार्नर. शेन वाटसन।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें