सुजाता सिंह को हटाने पर कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 29 जनवरी 2015

सुजाता सिंह को हटाने पर कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब


कांग्रेस ने सुजाता सिंह को विदेश सचिव के पद से अचानक हटाये जाने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया जतायी है और सरकार से इसके कारणों का खुलासा करने की मांग की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने आज कहा कि सुजाता सिंह को हटाये जाने से बड़ा सवाल पैदा होता है कि कहीं यह कदम देवयानी खोबरागडे के मुद्दे के कारण तो नहीं उठाया गया है। 
        
तिवारी ने कहा कि सरकार को उत्तर देना चाहिए और उन कारणों को सार्वजनिक करना चाहिए जिनकी वजह से सिंह को पद से हटाया गया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि एस जयशंकर 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे थे। इसलिए सरकार को अपने विवेकाधिकार का इस्तेमाल करना पड़ा। 
        
कांग्रेस के सवालों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डॉ० स्वामी ने पलटवार किया कि कांग्रेस को इस बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल तत्कालीन विदेश सचिव ए.पी. वेंकटेश्वरन को संवाददाता सम्मेलन में बर्खास्त किया था। सरकार ने सुजाता सिंह को बुधवार रात विदेश सचिव पद से छह माह पहले हटा कर अमेरिका में भारत के राजदूत सुब्रह्मण्यम जयशंकर को नया विदेश सचिव नियुक्त किया है। जयशंकर ने आज सुबह कार्यभार ग्रहण कर लिया। बताया जाता है कि सुजाता सिंह ने इस्तीफा दे दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: