विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (29 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 29 जनवरी 2015

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (29 जनवरी)

जिला महिला सम्मान हेतु आवेदन आमंत्रित

vidisha map
भारत सरकार के द्वारा स्थापित जिला महिला सम्मान एवं राज्य महिला सम्मान अवार्ड के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। जिला महिला सम्मान हेतु चयनित महिला को बीस हजार रूपए का पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को प्रदाय किया जाएगा। पुरस्कार हेतु ऐसी महिलाएं अपना आवेदन जमा करा सकती है जिनके द्वारा जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता, महिला सशक्तिकरण, कौशल उन्नयन, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण, उद्यमशीलता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण, जल प्रबंधन, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बालिकाओं की प्रतिष्ठा आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया गया हो। पुरस्कार हेतु विशेष क्षेत्र के रूप में घरेलू हिंसा से पीडि़त महिलाओं की सुरक्षा, कार्यस्थल पर महिलाओं का उत्पीड़न की रोकथाम आदि को लिया जा सकता है। पुरस्कार हेतु समर्पित एवं सर्वथा योग्य महिला का चयन किया जाएगा और महिला की आयु जनवरी 2014 को 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। ततसंबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय जो रामद्वारा विदिशा में स्थित है से कार्य दिवसों में सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है। 

शहीदो की स्मृति मंें मौनधारण आज

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले शहीदो की स्मृति में 30 जनवरी को दो मिनिट का मौनधारण कर श्रद्धांजलि अर्पित दी जाएगी। कलेक्टेªट में उक्त कार्यवाही प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा।

जिला बदर की कार्यवाही 

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री एमबी ओझा ने पुलिस अधीक्षक के पालन प्रतिवेदन पर एक प्रकरण में जिला बदर कार्यवाही के आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश में उल्लेख है कि अनावेदक जग्गा उर्फ जग्गु उर्फ जगदीश पुत्र धन सिंह अहिरवार उम्र 40 साल निवासी रविदास कालोनी गंजबासौदा जिला विदिशा को  विदिशा एवं समीपवर्ती जिला रायसेन, भोपाल, गुना, अशोकनगर, सागर, राजगढ़ की राजस्व सीमा से एक वर्ष की कालावधि हेतु निष्कासित किया गया है। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

सामान्य अवकाश

नगर परिषद शमशाबाद के निर्वाचन की मतदान तिथि 31 जनवरी 2015 शनिवार को निकाय क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। 

ईव्हीएम मशीनो का रेण्डमाइजेशन कार्य सम्पन्न

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2015 के द्वितीय चरण में उपयोग लाई जाने वाली ईव्हीएम मशीनों का प्रथम रेण्डमाइजेशन कार्य गत दिवस जिला निर्वाचन कार्यालय में सम्पन्न हुआ।  उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के द्वितीय चरण अंतर्गत कुरवाई एवं ग्यारसपुर विकासखण्ड में मतदान प्रक्रिया सम्पादित होगी। इन दोनो विकासखण्डो के ईव्हीएम मशीनो का प्रथम रेण्डमाइजेशन किया गया है। 

आर्थिक मदद जारी

कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने एक प्रकरण में आर्थिक मदद जारी करने के आदेश जारी कर दिए है। मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत जारी की गई आर्थिक सहायता आदेश में उल्लेख है कि विदिशा तहसील के ग्राम तिलक में कृषि कार्यो के दौरान श्री चन्द्रेश (चन्दू रैकवार) की मृत्यु करंट लगने से होने पर मृतक के भाई आवेदक ग्राम आमखेडा, गुलाबगंज तहसील के श्री बृजेन्द्र रैकवार को एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता और दो हजार रूपए अन्त्येष्टि अनुदान इस प्रकार कुल राशि एक लाख दो हजार रूपए आर्थिक सहायता जारी की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: