दिल्ली में कांग्रेस फिर से मजबूत हो रही है : लवली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 8 जनवरी 2015

दिल्ली में कांग्रेस फिर से मजबूत हो रही है : लवली

congress-recovering-in-delhi-said-lovely
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दावा किया है कि राजधानी के लोगों ने पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. और आम आदमी पार्टी .आप. के झूठे वादों से सबक ले लिया है और अब लोगों का रुझान फिर से कांग्रेस की तरफ होने लगा है। प्रदेश कार्यालय में बहुजन समाज पार्टी .बसपा. और आम आदमी पार्टी .आप. के कई नेताों को कांग्रेस में शामिल किए जाने के मौके पर श्री लवली ने कहा कि भाजपा और आप ने पिछले चुनाव में लोगों को बिजली. पानी के शुल्क में भारी कटौती का जो सब्जबाग दिखाया था वह अब बेनकाब हो चुका है। दिल्ली के लोग इनके झांसे में आ गए लेकिन अब वे अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। विधानसभा में पूर्व विधायक दल के नेता हारुन यूसुफ ने भी उम्मीद जताई कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस की स्थिति में आशातीत सुधार होगा। 
    
इस अवसर पर पिछले विधानसभा चुनाव में घोंडा से बसपा के उम्मीदवार नरेश चंद राठौर. त्रिनगर से बसपा प्रत्याशी रविराज यादव . कार्डिनेटर  समसुद्दीन सैफी . ओमप्रकाश चौटाला. महेन्द्र सिंह मटियाला. भारतीय जनता पार्टी के .अनुसूचित जाति मोर्चा. के पूर्व राष्ट्रीय सचिव और बडी संख्या में आम आदमी पार्टी .आप. के कार्यर्कता कांग्रेस में शामिल हुए। श्री लवली और श्री यूसुफ ने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली में अपने 15 साल के शासन के दौरान राजधानी की तस्वीर बदल दी थी. लेकिन पिछले एक साल से सभी विकास कार्य ठप्प पडे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का भाजपा और आप से मोह भंग हो रहा है और उम्मीद है कि कांग्रेस फिर से मजबूत होकर दिल्ली में शानदार प्रर्दशन करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: