डेरा सच्चा सौदा को अदालत से राहत नहीं, सुनवाई 25 फरवरी को - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 8 जनवरी 2015

डेरा सच्चा सौदा को अदालत से राहत नहीं, सुनवाई 25 फरवरी को

no-releaf-for-dera-sachcha-sauda
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने जबरन नपुंसक बनाने के मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो .सीबीआई. से जांच कराने के एकल खंडपीठ के फैसले के खिलाफ की गई अपील पर डेरा सच्चा सौदा को आज तत्काल कोई राहत प्रदान न करते हुए इस मामले में सुनवाई 25 फरवरी तक स्थगित कर दी। 
    
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एस.जे. वजीफदार और न्यायमूर्ति ए. जी.मसीह की खंडपीठ ने अपील सुनवाई करते हुए मामले की सीबीआई से जांच कराने के एकल खंडपीठ के पैं सले को तत्काल निरस्त करने के डेरा के अनुरोध को ठुकरा दिया। खंडपीठ ने इसके साथ ही सीबीआई और हरियाणा सरकार को भी इस सम्बंध में अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया और मामले की सुनवाई 25 फरवरी तक स्थगित कर दी। 
    
उल्लेखनीय है कि हरियाणा में सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में 400 श्रद्धालुओं को यह कहते हुए नपुंसक बनाया गया था कि उन्हें सीधे ईश्वर की प्राप्ति होगी। इन्हीं श्रद्धालुओं में से एक हंसराज चौहान ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में मुकदमा र्दज कराया था जिसकी सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति के .कानन की एकल खंडपीठ ने गत 23 दिसम्बर को मामले की सीबीआई से जांच कराने के आदेश दिए थे।      अदालत के आदेशों के बाद सीबीआई ने डेरा प्रमुख के खिलाफ कल मामला र्दज किया था। एकल खंडपीठ के इस फैसले को डेरा ने कल ही उच्च न्यायालय में चुनौती देते हुए इसे निरस्त करने का अनुरोध किया था। डेरा की दलील थी कि अगर कोई र्मजी से नपुंसक बनता है तो यह मानवाधिकार का हनन नहीं है। 

कोई टिप्पणी नहीं: