द्विवेदी के खिलाफ जल्द कार्रवाई होगी : अजय माकन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 जनवरी 2015

द्विवेदी के खिलाफ जल्द कार्रवाई होगी : अजय माकन

ajay makan
कांग्रेस ने अपने महासचिव जनार्दन द्विवेदी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में दिये गये बयान की कडी निंदा करते हुए आज कहा कि उनके खिलाफ जल्द अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख अजय माकन ने आज यहां संवाददताों से कहा कि ..भारतीयता.. के बारे में कांग्रेस का विचार श्री द्विवेदी ने जो कहा है उससे मेल नहीं खाता है। 
    
उल्लेखनीय है कि श्री द्विवदी ने कल एक वेबसाइट से बातचीत में कहा था कि श्री मोदी का चुनाव भारतीयता की जीत है और एक नए युग की शुरुआत है। श्री माकन ने कहा कि मोदी जी किसी भी तरह से भारतीयता की सोच या प्रतीक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से .. भारतीयता ..को श्री मोदी से जोडा गया है कांग्रेस उसकी कडी निंदा करती है।      

हालाकि श्री द्विवेदी ने बाद में इस पर सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने केवल 2014 के आम चुनावों का विश्लेषण किया था जिसका मीडिया ने मोदी की तारीफ के रूप में गलत मतलब निकाल लिया। उन्होंने कहा मैंने केवल कहा था कि 2014 के चुनाव परिणाम न केवल मोदी या भाजपा की जीत थी बल्कि कांग्रेस की हार थी।मोदी और भाजपा कुछ हद तक यह दिखाने में कामयाब रहे कि वे भारतीय जनता के करीब है और उन्होंने अपनी जीत को इस कदर दिखाया जैसे मतदाता यही चाहते थे। तो इसमें मोदी की प्रशंसा की बात कहां है।

कोई टिप्पणी नहीं: