दिल्ली विधानसभा के सात फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस अजय माकन को भले ही अपने चेहरे के रुप में पेश कर रही हो लेकिन दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली का कहना है कि पार्टी ने किसी को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित नहीं किया है । कांग्रेस ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री माकन को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी प्रचार अभियान समिति की कमान साैंपी है । वह सदर बाजार विधानसभा सीट से चुनाव भी लड रहे हैं . प्रदेश कांग्रेस की तरफ से आज चुनाव प्रचार वाहन रवाना करने के मौके पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार श्री माकन यहां मौजूद नहीं है . श्री लवली ने कहा कि पार्टी ने किसी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया है । इस मौके पर प्रभारी पी सी चाको भी मौजूद थे.
गौरतलब है कि मीडिया में लगातार ये खबरें आ रही हैं कि श्री माकन और श्री लवली के बीच खींचतान चल रही है । कांग्रेस ने 45 प्रचार वाहन चुनाव अभियान के लिए उतारे हैं जो सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में घूमकर दिल्ली में उसकी सरकार द्वारा पिछले 15 साल के दौरान किए गए विकास काया6 को वीडियो के जरिये..दिल्ली बनाई थी दिल्ली बनायेंगे.. के माध्यम से प्रर्दशित करेंगे। श्री चाको ने कहा कि कांग्रेस कल अपना घोषणा पत्र जारी करेगी. जिसमें यह उल्लेख होगा कि दिल्ली में सत्ता में आने पर अगले पांच साल उसकी क्या सोच और दृष्टि रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 15 साल के दौरान दिल्ली में अपने में चौतरफा विकास किया है और यदि उसे फिर सत्ता मिलती है तो वह दिल्ली की जनता की फिर सेवा करेगी.
उन्होंने आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी.पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टियां विग्यापन पर सैंकडों करोड रुपए पानी की तरह बहा रही हैं 1 इसके मुकाबले कांग्रेस का विग्यापन खर्च कुछ भी नहीं है। प्रचार वाहन के लिए तैयार वीडियो भी पार्टी के कार्यर्कताों ने ही बनाये हैं. श्री लवली ने कहा कि पिछले एक साल के दौरान दिल्ली के विकास कार्य लगभग ठप्प पडे हैं और लोग अब यह स्वीकार करने लगें हैं कि नौटंकी करने वालों की जरुरत नहीं है. काम करने वालों की सरकार आनी चाहिए 1 उन्होंने दावा किया कि विधानसभा के नतीजे बहुत चौकाने वाले होंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें