झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केन्द्र का भूमि अधिग्रहण कानून गरीब विरोधी है । श्री मरांडी ने झारखंड विस्थापित मोर्चा द्वारा आज यहां रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित धरना को संबोधित करते हुये कहा कि भूमि अधिग्रहण अध्यादेश किसानो के लिये काला कानून है और इससे किसानो का भला नहीं होने वाला है । सरकार किसानो का जमीन कौड़ी के भाव ले लेगी और किसान कुछ भी नहीं कर पायेंगे. उन्होंने जमीन के बदले उचित मुआवजा के साथ .साथ किसानो को नौकरी भी देने की मांग की.
श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड में भी करोड़ो रुपये का भूमि घोटाला हुआ था। इस सम्बन्ध मे पिछली सरकार के दौरान राज्य के मुख्य सचिव से वार्ता हुई थी और उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन लोकसभा और विधानसभा चुनाव के कारण मामला दब गया 1 उन्होंने कहा कि आर टी आई के तहत मांगी गयी सूचना मे इस बात का खुलाशा हुआ है कि राज्य में एक से तीन करोड़ रुपये की अवैध रुप से जमीन की बिक्री कर ली गयी है । उन्होंने कहा कि राज्य में एक बहुत बड़ा जमीन घोटाला हुआ है ।
श्री मरांडी ने कहा कि धनबाद में जरेडा एम पी एल या बी सी सी एल हो सभी ने जमीन लेकर विस्थापितों को मुआवजा नहीं दिया है. उन्होंने कहा कि किसानो को जब तक जमीन का हक नहीं मिल जाता है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें