कांग्रेस नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत जहर से होने की खबर पर हैरानी जताते हुए आज कहा कि इस मामले में वह पुलिस को पूरा सहयोग करेंगे। श्री थरूर ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला र्दज होने की खबर पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वह यह सुनकर हैरान हैं कि दिल्ली पुलिस ने उनकी पत्नी की हत्या के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा र्दज किया है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले की बारीकी से जांच चाहते हैं और इस संबंध में पुलिस को हर तरह से सहयोग करेंगे।
कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी पत्नी की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि वह मामले की व्यापक जांच पड़ताल चाहते हैं ताकि सच्चाई सबके सामाने उजागर हो सके। श्री थरूर ने कहा कि उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा इस हत्या के संबंध में अब तक हुई जांच की कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने सुनंदा हत्याकांड में अज्ञात लोगों के खिलाफ आज मामला र्दज किया है। यह मामला चिकित्सा बोर्ड के उस निष्र्कष के आधार पर र्दज किया गया जिसमें कहा गया है कि सुनंदा की मृत्यु अप्राकृतिक थी और उनकी मृत्यु जहर की वजह से हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें