बढ़े उत्पादन और कमजोर माँग के दबाव में कच्चा तेल आज साढ़े पाँच साल से ज्यादा के नये न्यूनतम स्तर तक उतर कर 56 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया। सिंगापुर का ब्रेंट क्रूड शुरुआती कारोबार में 55.36 डॉलर प्रति बैरल तक उतर गया जो मई 2009 के बाद का नया न्यूनतम स्तर है। हालाँकि इसके बाद मामूली सुधार के साथ पिछले सत्र की तुलना में 9। सेंट नीचे यह 55.51 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था। अमेरिकी क्रूड भी 1.09 डॉलर उतरकर 51.60 डॉलर प्रति बैरल बोला गया।
विशेषज्ञों का कहना है कि चीन. यूरोप और जापान में कमजोर आर्थिक ॉंकड़ों को देखते हुये इस साल कच्चा तेल की माँग में सुधार की उम्मीद नहीं है। अमेरिका से पिछले सप्ताह आये ॉंकडों में विनिर्माण के छह माह के न्यूनतम स्तर पर पहुँचने से इस पर दबाव बढ़ा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें