फिल्मफेयर अवार्ड पर सभी बॉलीवुड सितारों की नज़रें टिकी हैं. साल 2015 के 60वें पुरस्कार समारोह के साथ 31 जनवरी को मुंबई में यह फैसला होगा कि इस साल किसे यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलेगा. इस बार फिल्मफेयर में बेस्ट अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए आलिया भट्ट, कंगना रानावत और प्रियंका चोपड़ा के बीच मुकाबला है. इनके अलावा फिल्म 'क्वीन' को 5 और '2 स्टेट्स' को 7 श्रेणियों में नामांकन मिला है.
'2 स्टेट्स' को बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर तथा बेस्ट म्यूज़िक कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है जबकि 'क्वीन' को बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट डायरेक्टर तथा बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर श्रेणियों में नामांकन हासिल हुआ है. फिलहाल फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए 'क्वीन' और '2 स्टेट्स' को 'मेरी कॉम', 'हैदर', और 'पीके' से मुकाबला करना होगा.
इस साल की दिलचस्प बात यह है कि बॉक्स ऑफिस में सफलताओं के रिकॉर्ड तोड़ने के बावजूद सलमान खान और शाहरुख खान का नाम फिल्मफेयर नॉमिनेशन्स की फाइनल लिस्ट से गायब है लेकिन बेस्ट अभिनेता पुरस्कार के लिए 'पीके' के आमिर खान, 'हॉलीडे' के अक्षय कुमार, 'बैंग बैंग' के ऋतिक रोशन, 'हैदर' के शाहिद कपूर तथा 'रंगरसिया' के रणदीप हुड्डा में मुकाबला है.
बेस्ट अभिनेत्री की मुकाबले में आलिया भट्ट और कंगना भले ही आगे हैं लेकिन 'मेरी कॉम' की प्रियंका चोपड़ा, 'मर्दानी' की रानी मुखर्जी तथा 'खूबसूरत' की सोनम कपूर भी नामिनेट हैं. हालांकि बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए केके मेनन, अभिषेक बच्चन, रॉनित रॉय, रितेश देशमुख और ताहिर राज भसीन दौड़ में हैं जबकि बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए तब्बू, डिंपल कपाड़िया, जूही चावला और लीज़ा हेडन नामिनेशन में शामिल हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें