स्वच्छ भारत बनाने के लिए महँगी होगी फोन और इंटरनेट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 जनवरी 2015

स्वच्छ भारत बनाने के लिए महँगी होगी फोन और इंटरनेट


जल्द ही आपको मोबाइल और इंटरनेट के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। क्योंकि सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के लिए फंड जुटाने का भार टेलीकॉम कंपनियों पर पड़ने वाला है। वहीं टेलीकॉम कंपनियों का भार सीधे-सीधे उसके यूजर्स पर पड़ेगा। 

दरअसल सरकार स्वच्छ भारत अभियान के लिए फंड जुटाने को टेलिकॉम सर्विसेज पर उपकर लगाने पर विचार कर रही है। इस बारे में अटॉर्नी जनरल (एजी) की सलाह मांगी गई थी।  एजी ने दूरसंचार विभाग को दी कानूनी सलाह में स्पेक्ट्रम पर स्वच्छ भारत उपकर नहीं लगाने की बात कही, क्योंकि यह गैरकानूनी है। लेकिन उन्होंने कहा कि वित्त अधिनियम में संशोधन कर दूरसंचार सेवाओं पर उपकर लगाया जा सकता है।

एक आधिकारिक सूत्र के मुताबिक एजी ने कहा कि दूरसंचार विभाग पर स्वच्छ भारत कोष के लिए सरकारी आदेश द्वारा उपकर लगाना संभव नहीं है। इसके लिए कानूनी समर्थन जरूरी है। दूरसंचार विभाग ने एजी से सलाह मांगी थी कि क्या भारतीय टेलिग्राफ एक्ट के तहत सरकारी आदेश के जरिए स्पेक्ट्रम प्रयोग शुल्क पर स्वच्छ भारत उपकर लगाना कानूनी रूप से तर्कसंगत है। इस पर एजी ने कहा कि बिना कानून के उपकर लगाना संविधान की धारा 265 के प्रतिकूल है। इस उपकर का दूरसंचार इंडस्ट्री की बॉडी सीओएआई ने विरोध किया है। 

सीओएआई के डायरेक्टर जनरल राजन एस मैथ्यू का कहना है कि हम इसके पक्ष में नहीं है। यह उपभोक्ताओं पर भार डालेगा और सरकार के उचित मूल्यों पर सेवा देने के एजेंडे के खिलाफ होगा। विशेषकर जबकि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रांडबैंड और इंटरनेट की पहुंच बढ़ाने की बात कर रही है।


 

कोई टिप्पणी नहीं: