देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 28.75 करोड़ डॉलर कम होकर 319.71 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले दो सप्ताहों के दौरान इसमे बढ़ोतरी रही थी। रिर्जव बैंक ने बताया कि सप्ताह के दौरान मुद्रा भंडार के प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 27.10 करोड़ डॉलर की कमी आयी और यह 295.40 अरब डॉलर पर आ गयी जबकि स्वर्ण भंडार 18.99 अरब डॉलर पर स्थिर रहा।
आलोच्य सप्ताह में विशेष निकासी अधिकार 1.30 करोड़ डॉलर घटकर 4.19 अरब डॉलर रह गया जबकि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास सुरक्षित राशि में 35 लाख डॉलर की कमी र्दज की गयी और यह 1.14 अरब डॉलर पर आ गया। हालाँकि इस दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमतों में आयी भारी कमी के कारण रुपये में विदेशी मुद्रा भंडार में 138 अरब की बढ़ोतरी र्दज की गयी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें