सुमो के प्रश्नों पर जदयू ने किया पलटवार, पूछे वस्तुनिष्ठ प्रश्न - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 3 जनवरी 2015

सुमो के प्रश्नों पर जदयू ने किया पलटवार, पूछे वस्तुनिष्ठ प्रश्न

jdu-asking-counter-question-to-sushil-modi
जनता दल यूनाईटेड .जदयू. ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संपर्क यात्रा के क्रम में भारतीय जनता पार्टी .भाजपा.  नेता सुशील कुमार मोदी द्वारा प्रतिदिन एक प्रश्न पूछे जाने के जवाब में पलटवार करते हुए आज से अगले दस दिनों तक भाजपा नेता से वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के पूछने का सिलसिला शुरू किया है। जदयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने आज कहा कि श्री मोदी ने पार्टी की ओर से आयोजित संपर्क यात्रा के दौरान प्रतिदिन एक प्रश्न पूछे जाने की प्रकिया प्रारंभ की थी लेकिन संपर्क यात्रा के मधेपुरा. सहरसा. खगडि़या एवं जमुई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता को प्रश्नों के अकाल का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने प्रश्नों का सिलसिला शुरू किया जिसके फलस्वरू प जदयू ने भी पूरक प्रश्न के माध्यम से अपनी अपेक्षाएें व्यक्त की। हालांकि विभिन्न कारण बताकर मोदी जी ने जदयू के प्रश्नों का जवाब देना मुनासिब नहीं समझा। श्री कुमार ने कहा कि जदयू के प्रश्नों के उत्तर को लेकर स्वाभाविक था कि भाजपा अपने ज्ञान को तर्क की कसौटी पर देखना नहीं चाहती है .इसलिए प्रश्न का संतोषप्रदजबाव नहीं मिल पाया। स्वाभाविक रू प से बिहार की सत्ता से बेदखल होने के बाद ईष्र्या द्वेष के कारण श्री मोदी अत्यधिक व्यस्त रहने लगे हैं.  इस कारण दीर्घ उत्तरीय प्रश्न का समय के अभाव के चलते जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

 जदयू नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि श्री मोदी की सुविधा एवं व्यस्तता को ध्यान में रखते हुए अल्प समय में उत्तर दिए जाने की अपेक्षा के साथ आगामी दस दिनों तक उनकी पार्टी प्रतिदिन दो वस्तुनिष्ठ प्रश्न करेगा. जिसमें उत्तर के तीन विकल्प होंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को उम्मीद है कि इस बार फिर श्री मोदी प्रश्नों का सम्यक जवाब देंगे .नहीं तो जनता निगेटिव माइनस मार्किंग करेगी। श्री कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने चुनावी भाषणों के दौरान खुद को चाय बेचने वाले के रू प में प्रचारित किया था। वहीं जापान एवं नेपाल यात्रा के दौरान कहा कि वे बचपन में जापान ृऔर नेपाल गये थे. जदयू नेता ने सवाल किया .. क्या एक चाय बेचने वाले की आर्थिक स्थिति इतनी सुदृढ़ हो सकती है कि वह बचपन में विदेश दौरा करे और क्या उस यात्रा के समय उपलब्ध वीजा एवं पासपोर्ट की छायाप्रति उपलब्ध करा सकते हैं। प्रधानमंत्री कब झूठ बोल रहे थे ..1 (क) जापान में . (ख) नेपाल में या फिर (ग) चुनाव प्रचार में .. वहीं माननीय प्रधानमंत्री ने झारखंड को नंबर एक राज्य बनाने का घोषणा की थी .वहीं अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी जम्मू कश्मीर को नंबर एक राज्य बनाने का घोषणा कर दी है । कौन सा राज्य बनेगा नंबर एक. दोनों में से कौन से भाजपा नेता झूठ बोल रहे हैं। ( क) नरेन्द्र मोदी ( ख) अमित शाह    (ग) दोनों।

कोई टिप्पणी नहीं: