बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान की फिल्म पीके ने धूम 3 का रिकार्ड भी तोड़ दिया है। आमिर खान की फिल्म पीके इस वर्ष 19 दिसंबर को प्रर्दशित हुयी है।राज कुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म पीके एक के बाद एक अनेक कीर्तिमान बनाती जा रही है।हाल ही में फिल्म ने 250 करोड़ की कमाई कर ऋतिक रौशन की फिल्म क्रिश 3 का रिकार्ड तोड़ा था।अब फिल्म पीके ने 280 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर धूम 3 का रिकार्ड भी तोड़ दिया है।
आमिर खान की फिल्म धूम 3 वर्ष 2013 में प्रर्दशित हुयी थी जिसने 280 करोड़ रूपये की कमाई की थी।यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी लेकिन आमिर ने अपनी हीं फिल्म का रिकार्ड तोड़ दिया है।उम्मीद की जा रही है कि फिल्म पीके जल्द ही 300 करोड़ रूपये की कमाई करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें