पश्चिमी उत्तर प्रदेश. हरियाणा और दिल्ली की मंडियों में किसानों का 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का अनाज खरीदकर बिना भुगतान किये एक विदेशी कंपनी फरार हो गयी हैं जबकि किसान अपनी खून..पसीने कमाई की वसूली कराने के लिए थानों के चक्कर लगा रहे हैं। पश्चिमी किसान यूनियन. के बैनर तले एकजुट हुये किसानों ने बताया कि पिछले एक साल में बुश फूड्स ओरवसीज प्राइवेट लिमिटेड और उनकी सहयोगी कंपनियों ने तीनों राज्यों की मंडियों में किसानों से 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का अनाज खरीदा है। इस दौरान किसी भी किसान को भुगतान नहीं किया गया। किसान जब साकेत के साउथ कोर्ट मॉल स्थिति कंपनी कार्यालय पर पहुँचे तो वहाँ ताला लगा पाया। कंपनी के किसी अधिकारी से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है।
किसानों का कहना है कि उन्होने विभिन्न थानों में शिकायत की है. लेकिन प्राथमिकी सिर्फ उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ही र्दज हो पायी है। इसमे कंपनी के निदेशक खालिद राजी. फादी. अलजोनी. विनोद शिरोही समेत अन्य अधिकारियों को नामजद किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें