कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे की प्रतिमा लगाने तथा उसका मंदिर बनाने के कुछ लोगों के कथित प्रयासों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया है। श्री सिंह ने टि्वट किया है कि अमेरिका में बीयर की बोतल पर महात्मा गांधी की तस्वीर लगाये जाने पर हम उत्तेजित होते हैं लेकिन उनके हत्यारे को देश में पूजे जाने पर एक भी शब्द नहीं बोलते।
मीडिया रिपोर्टो के अनुसार अखिल भारतीय महासभा के कार्यर्कता मेरठ में गोडसे का मंदिर बनाने के प्रयास कर रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें