पेट्रोल डीजल के दाम घटाये सरकार : कांग्रेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 2 जनवरी 2015

पेट्रोल डीजल के दाम घटाये सरकार : कांग्रेस

government-should-decrease-petrolium-price
कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में वृद्धि किये जाने पर कडी आपत्ति करते हुए सरकार से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी का फायदा उपभोक्ता तक पहुंचाने की मांग दोहरायी है। कांग्रेस के प्रवक्ता अजय कुमार ने यहां संवाददाताों से कहा कि सरकार ने पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल.डीजल पर उत्पाद शुल्क करीब पांच रूपये बढा दिया है।उन्होंने कहा कि आम जनता से पैसा वसूल कर सरकार उसे अपनी और तेल कंपनियों की जेब में डाल रही है। सरकार ने कल ही पेट्रोल .डीजल के उत्पाद शुल्क में दो रूपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। 

प्रवक्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार घट रही हैं और आज यह 53 डालर प्रति बैरल हैं। इस हिसाब से देश में पेट्रोल की कीमत 33 रूपये प्रति लीटर होनी चाहिए। लेकिन सरकार कीमत घटाकर उपभोक्ताों को फायदा पहुचाने की बजाय उत्पाद शुल्क बढाकर अपना और तेल कंपनियों का कोष बढा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि जब पुरी दुनिया में कच्चे तेल के दाम घट रहे हैं तो उसके हिसाब से देश में पेट्रोल .डीजल के दाम कम क्यों नहीं किये जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: