नीति आयोग के गठन पर बोले मांझी, परम्परा तोड़ना उचित नहीं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 2 जनवरी 2015

नीति आयोग के गठन पर बोले मांझी, परम्परा तोड़ना उचित नहीं

manjhi-on-niti-ayog
बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने योजना आयोग के स्थान पर नीति आयोग बनाने के केन्द्र सरकार के निर्णय पर आज कहा कि परम्परा को तोड़कर जो कार्य किया जा रहा है. वह उचित नहीं है। श्री मांझी ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह कुछ दिन तक देखेगें तभी इस बारे में कुछ कहेंगे। उन्होंने कहा कि योजना आयोग को भंग करने का हमेशा से उनकी पार्टी ने विरोध किया लेकिन उनकी .भाजपा. बहुमत की सरकार है. जैसे चलाना चाहते है चलाये. हालांकि उन्होंने कहा अपनी मन से नई चीज दिखलाने की कोशिश करना उचित नहीं.

वहीं राष्ट्रीय जनता दल .राजद. अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने नीति आयोग के गठन पर मोदी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के लोग अब कुछ दिनों में भारत का झंडा भी बदल देंगे। तिरंगा के स्थान पर अब झंडे का रंग केसरिया होगा। वे हर चीज को मिटाकर अपना इतिहास लिखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि योजना आयोग का गठन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने किया था जहां देश के विकास को लेकर पांच साल की योजनायें बनती थी। कई रहनुमा आये लेकिन किसी ने इसमें बदलाव करने का नहीं सोंचा। 

इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने मोदी सरकार के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि श्री यादव को योजना आयोग के बारे में कितनी जानकारी है वह तो नहीं पता लेकिन नीति आयोग के बारे में उन्हें जानकारी हासिल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि श्री यादव किसी मामले पर बयान नहीं देंगे तो उनकी नेतागिरी कैसे चलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: