कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने स्वीकार किया है कि देश के कुछ हिस्सों के साथ ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस बहुत कमजोर है और इसी वजह से संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन.संप्रग. पिछला लोकसभा चुनाव नहीं जीत सका। श्री द्विवेदी ने कहा ..हां मैं स्वीकार करता हूं कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस बहुत कमजोर है। यही स्थिति देश के कुछ हिस्सों में भी है। संक्षिप्त दौरे पर यहां आये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि वह नहीं मानते कि कांग्रेस में अन्दरुनी लडाई है।
अस्वस्थ्य चल रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी से मिलने आये कांग्रेस महासचिव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिए बगैर कहा ..कुछ लोग कांग्रेस के खत्म होने का सपना देख रहे हैं। ऐसे लोग यह नहीं जानते कि कांग्रेस गिर गिर के उठी है। कांग्रेस एक बार फिर उठेगी और जनता की आशाों पर खरा उतरेगी।..
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी फिलहाल तो श्रीमती सोनिया गांधी ही कांग्रेस अध्यक्ष हैं। जब वह पद छोडेंगी तो राहुल गांधी पद संभालेंगे। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम के गांधी परिवार से अलग कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने सम्बन्धी बयान पर उन्होंने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें