बिहार के बोधगया में इंडियन इस्टीट्य ूटऑफ मैनेजमेंट :आईआईएम: खुलेगा और इसके लिए केन्द्र सरकार ने सहमति दे दी है । राज्य के शिक्षा मंत्री वृशिण पटेल ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बोधगया में आईआईएम की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है । केन्द्रीय मावन संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने इसकी सहमति देते हुए आईआईएम इंदौर को दिशाश निर्देश जारी कर दिया है । उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार पहले पटना में आईआईएम की स्थापना करना चाहता था लेकिन पटना में जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण राज्य सरकार ने बोधगया में इसकी स्थापना का प्रस्ताव दिया था।
श्री पटेल ने बताया कि बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय परिसर में इसके लिए 150 एकड़ जमीन चिह्नित की गयी है । उन्होंने कहा कि बोधगया अंतरराष्ट्रीय स्थल है जो रेल.सड़क और हवाई मार्ग से भी जुड़ा है । उन्होंने कहा कि वहां पर आईआईएम की स्थापना में कोई समस्या नहीं आयेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें