बीसीसीआई को भुगतान करना होगा सर्विस टैक्स : सुप्रीम कोर्ट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 जनवरी 2015

बीसीसीआई को भुगतान करना होगा सर्विस टैक्स : सुप्रीम कोर्ट

sc-order-to-bcci-to-pay-service-tax
उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बीसीसीआई. सेवा प्रदाता है और उसे क्रिकेट मैच रिकार्ड करने के लिए सर्विस टैक्स का भुगतान करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने सर्विस टैक्स भुगतान करने के खिलाफ बीसीसीआई की याचिका खारिज करते हुए यह आदेश दिया। केन्द्रीय उत्पाद एवं सेवा कर अपीलीय प्राधिकरण .सीईएसटीएटी. ने 2006..10 की अवधि के दौरान मेचों को रिकार्ड करने के लिए बीसीसीआई. को 18 करोड का भुगतान करने का  निर्देश दिया था। बीसीसीआई ने इस  निर्देश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर कहा था कि उसने सिपर् मेचों को रिकार्ड करने के लिए स्टेडियम में कैमरे लगाए थे और कैमरा मैन तैनात किये थे। बोर्ड के वकील का कहना था कि बीसीसीआई कार्यक्रम निर्माता नहीं है इसलिए उस पर सर्विस टैक्स नहीं लगाया जा सकता। 

बोर्ड के वकील ने जिरह में कहा ..एक शादी में माता.पिता शादी की रिकार्डिंग के लिए कैमरामैन लगाते हैं लेकिन उन पर सर्विस टैक्स नहीं लगाया जाता। इस पर दो सदस्यीय बेंच की अध्यक्षता कर रहे मुख्य न्यायाधीश एच एल दत्तू ने कहा बीसीसीआई सेवा प्रदाता है। यदि यह सर्विस नहीं हे तो और क्या है। बीसीसीआई जो करती है वह सेवा है।

कोई टिप्पणी नहीं: