पूर्व क्रिकेट कप्तान और पाकिस्तान तहरीके इंसाफ पार्टी .पीटीआई. के अध्यक्ष इमरान खान ने दूसरी शादी करने की खबरों को कई दिनों तक अफवाह करार देने के बाद आखिर स्वीकार कर लिया कि उन्होंने बीबीसी की पूर्व एंकर रहम खान से गुपचुप तरीके से निकाह कर लिया है। इमरान ने पिछले सप्ताह अपनी पार्टी पीटीआई की वेबसाइट पर एक बयान जारी कर उनकी दूसरी शादी की खबरों को सिरे से अफवाह करार दिया था। डेली मेल के अनुसार इमरान ने बि्रटेन के टेबलायड में छपी उनकी शादी की खबरों को अब सही करार दिया है। पाकिस्तान के एक्सप्रेस टि्रब्यून अखबार के अनुसार इमरान ने कल रात हीथ्रो हवाईअड्डे पर संवाददाताों से कहा..मैं अपनी शादी की खबर को अपने देश के साथ बांटने जा रहा हूं। मेरे पास छुपाने के लिये कुछ नहीं है। 62 वर्षीय इमरान ने अपनी पार्टी और परिवार की इच्छाों के विपरीत जाते हुये 41 वर्षीय तलाकशुदा और तीन बच्चों की मां रहम के साथ निकाह कर लिया था। इमरान की इस पुष्टि के बाद उनकी दूसरी शादी को लेकर चल रही तमाम अफवाहों पर विराम लग गया है।
ब्रिटेन के अखबार .डेली मेल. ने इमरान और रहम के शादी करने की खबर दी थी। एक और ब्रिटिश अखबार मिरर ने भी इमरान की शादी की खबर छापी थी। हालांकि इमरान की बहन अलीमा खान ने पाकिस्तान में विपक्षी नेताों पर उनके भाई की छवि खराब करने का आरोप लगाया है ताकि चुनावों में उनकी स्थिति बिगड़ सके. अलीमा के अनुसार उनके भाई ने कुछ दिन पहले परिवार को भरोसा दिलाया था कि वह तलाकशुदा स्थानीय महिला पत्रकार से शादी करने की कोई इच्छा नहीं रखते हैं। लेकिन अब इमरान ने खुद ही इकरार कर लिया है कि वह दूसरा निकाह कर चुके है। रहम अपनी पिछली शादी के दौरान ब्रिटेन में रहती थीं। रेहम बीबीसी के क्षेत्रीय समाचार कार्यक्रम .साउथ टुडे. में प्रेजेंटर थीं।
इमरान की पिछली शादी जेमिमा गोल्डस्मिथ से हुई थी जिससे उनके दो बेंटे सुलेमान इसा और कासिम हैं। इमरान और जेमिमा 2004 में अलग.अलग हो गये थे।जेमिमा ने गत अक्टूबर में रहस्योद्घाटन किया था कि वह अपने सरनेम .खान. को हटा रही हैं और अपने पारिवारिक नाम पर वापस लौट रही हैं क्योंकि उनके पूर्व पति फिर से शादी करने जा रहे हैं. जेमिमा ने तब कहा था ..मेरे पूर्व पति इमरान ने हाल में कहा है कि वह फिर से शादी करना चाहते हैं। इस बात ने मुझे सोचने पर मजबूर किया कि यह सही समय है कि मुझे अपना नाम बदलकर वापस गोल्डस्म्िथ पर लौटना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें