पाक ने 12 भारतीय मछुआरों को पकडा 9 नौकाएं जब्त की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 जनवरी 2015

पाक ने 12 भारतीय मछुआरों को पकडा 9 नौकाएं जब्त की

india-navy-seized-9-boat
पाकिस्तानी नौसेना ने कच्छ में अरब सागर में समुद्री सीमा के पास से कल 12 मछुआरों को पकड लिया और उनकी दो नौकाों को भी जब्त कर लिया। मछुआरा संघ के नेता मनीष लोधारी के अनुसार पकडे गए मछुआरों ने संदेश भेजा कि पाकिस्तानी नौसैनिकों ने उन्हें पकड लिया है और उनकी नौकाएं भुएलाल और जालाराम को जब्त कर लिया है। यह घटना विस्फोटों से लदे एक पाकिस्तानी नौका के भारतीय तट रक्षक बल द्वारा पीछा किए जाने के बाद सामने आई है। 

भारतीय तट रक्षक बल ने 31 दिसंबर को अरब सागर के पोरबंदर तट से करीब 365 किलोमीटर दूर संदिग्ध पाकिस्तानी नौका का पीछा किया था और पकडे जाने के डर से नौका में सवार लोगों ने विस्फोट करके नौका को उडा दिया था। भारतीय तट रक्षक बल ने दावा किया है कि नौका पर भारी गोला बारूद के साथ आतंकवादी सवार थे जो 26 नवम्बर 2008 मुम्बई विस्फोट के तर्ज पर आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने के लिए देश में घुसने के प्रयास में चले थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: