मध्यप्रदेश के इंदौर में तीन र्दजन से अधिक साधुओं ने विवादास्पद फिल्म पीके को हिंदू धर्म विरोधी करार देते हुए इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। यहां के एक मॉल में स्थित सिनेमाघर में फिल्म देखने के बाद इन साधुओं ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि हिंदू धर्म विरोधी होने के कारण इस पर तत्काल रोक लगायी जाना चाहिए। पटर्दशन साधु मंडल के प्रदेश अध्यक्ष और महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा ने कहा कि पूरे देश में साधु संत इस फिल्म का विरोध इसलिए ही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से फिल्म के बारे में सूचनाएं मिल रही थीं। इसलिए उनके साथ के साधुओं ने पहले फिल्म देखने का मन बनाया। उन्होंने कहा कि सभी साधुओं का मत है कि यह फिल्म हिंदू धर्म के खिलाफ प्रचार.प्रसार कर रही है।
उन्होंने चेतावनी दी कि फिल्म के प्रर्दशन पर मध्यप्रदेश में तत्काल प्रतिबंध नहीं लगाया तो इसके खिलाफ उग्र प्रर्दशन किया जाएगा। इसके पहले साधुओं के जत्थे के रूप में फिल्म देखने के लिए पहुंचने की सूचना पर पुलिस ने ऐहतियात के तौर पर मॉल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया था। इस बीच राज्य के ही नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में स्थित आश्रम में निवास करने वाले ज्योतिष एवं द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती भी इस फिल्म को हिंदू विरोधी बताते हुए इसका विरोध कर चुके हैं। उनसे मिलने के लिए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के दो अधिकारी मुंबई से रविवार को गोटेगांव पहुंचे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें