क़तर में रह रहे प्रवासी भारतियों ने २०१५ का जश्न मनाया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 10 जनवरी 2015

क़तर में रह रहे प्रवासी भारतियों ने २०१५ का जश्न मनाया

  • इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ बिहार एंड झारखण्ड क़तर के निमंत्रण पर क़तर में रह रहे प्रवासी भारतियों ने भारी  संख्या में जमा होकर नव वर्ष २०१५ का जश्न मनाया और एक दुसरे को नव वर्ष की बधाइयाँ दी

indian-in-qatar
इस अवसर पर IABJ के अध्यक्ष श्री फारूक अहमद ने सभी उपस्थित लोगों को नव वर्ष की बधाइयाँ दी और कामना की के नया साल सभी के लिए शुभ हो. उन्होंने ने IABJ के कार्यकलाप के बारे में लोगों को जानकारी दी और क़तर में रह रहे सभी बिहार और झारखण्ड के लोगों से IABJ से जुरने की अपील की. उन्होंने ने अपने संवाद में आगे कहा की IABJ क़तर में रह रहे बिहार और झारखण्ड के लोगों की किसी भी आपात स्थिति में मदद करने के लिए तत्पर है और हमेशा बिहार और झारखण्ड के लोगों की मदद करता रहेगा.

ज्ञात हो की IABJ एक ऐसी संस्था है जो की भारतीय दूतावास से मान्यता प्राप्त है और पिछले कई दशको से क़तर में रह रहे बिहार और झारखण्ड के प्रवासी भारतियों की उन्नति के लिए काम कर रही है. विदेश में नौकरी या कोई व्यापार करने के दौरान कई बार आपात कालीन स्थिति का सामना करना पर जाता है. कई बार किसी की नौकरी चली जाती है या किसी और आपात कालीन स्थिति से गुजरना परता है और विदेश में इंसान खुद को अकेला और बे यार व मदगार महसूस करता है. ऐसी स्थिति में IABJ बिहार और झारखण्ड के प्रवासी भारतियों की क़तर के कानून के दाएरे में रहकर हर संभव मदद करती है. समय समय पर IABJ क़तर में सभी तरह के भारतीय पर्व त्यौहार पर भी कार्यक्रम का आयोजन करती है जिस में बिहार और झारखण्ड के लोग उपस्थित होकर एक साथ खुशियाँ बांटते हैं.

indian-in-qatar
IABJ के इवेंट कोऑर्डिनेटर अफजाल नासिर ने साल २०१५ में होने वाले सभी आयोजनों की विस्तारपूर्वक जानकारी इस अवसर पर उपस्थित लोगो को दी. और उन्होंने सभी ल्कोगों से आव्हान किया की होने वाले सभी कार्यक्रमों में सारे लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें. IABJ प्रति वर्ष क़तर में बिहार दिवस का भी आयोजन करता है जिस में भारी संख्या में बिहार और झारखण्ड के अप्रवासी भारतीय उपस्थित होते है.

इस अवसर पर IABJ के एग्जीक्यूटिव मेम्ब्वर श्री प्रणव मिश्र, मोहम्मद गुफरान, खालिद हुसैन, नौशाद आलम, हामिद राजा, मुहम्मद फ़िरोज़, हबीबुर्रहमान, और इमाम हुसैन इत्यादि ने पार्क में उपस्थित बच्चों के साथ मिलकर कई प्रकार की खेल स्पर्धा का आयोजन भी किया और इस कार्यक्रम को और भी सुन्दर बना दिया.
IABJ के जनरल सेक्रेटरी सय्यद अलीम अख्तर ने कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों को धनंयवाद दिया और कहा की देश से बहार इतनी संख्या में बिहार और झारखण्ड के लोगों का जमा होना और नव वर्ष मानना बहुत ही शुभ संकेत है. उन्होंने कहा की IABJ इसी तरह क़तर में मौजूद अप्रवासी भिहर और झारखण्ड के लोगों की मदद करता रहेगा.




खालिद हसन 
क़तर 

कोई टिप्पणी नहीं: