फ्रांस में पत्रकारों की हत्या अलकायदा के इशारे पर हुई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 10 जनवरी 2015

फ्रांस में पत्रकारों की हत्या अलकायदा के इशारे पर हुई

फ्रांस में हुई पत्रकारों की हत्या की जिम्मेदारी आतंकी संगठन अलकायदा ने ली है। आतंकी संगठन अलकायदा की यमन स्थित शाखा ने यह जिम्मेदारी ली है। हत्यारों ने भी मरने से पहले एक टीवी चैनल को बताया था कि पत्रकारों पर हमले के लिए उन्हें अलकायदा ने भेजा था।

यमन के आतंकवादी संगठन अलकायदा के नेता ने एक संदेश में कहा कि पैगम्बर मोहम्मद के अपमान ने फ्रांस पर हमला करने के लिए आतंकवादियों को प्रेरित किया था। अलकायदा नेता शेख हरेथ अल नधारी ने यूट्यूब पर अपना संदेश जारी कर कहा कि हमलावर ईश्वर का वफादार सैनिक था। जिसने फ्रांस को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की हद बताई है। उन्होंने कहा कि लोगों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

गौरतलब है कि पुलिस ने शार्ली ऐब्दो पर हमला करने वाले दोनों आतंकी भाइयों को मार गिराया है। दोनों आतंकी भाइयों को पुलिस ने एयरपोर्ट के पास एक प्रिंटिंग प्रेस के गोदाम में घेरकर मार गिराया। दो दिन पहले शार्ली ऐब्दो के दफ्तर में इन दोनों भाइयों नें अंधाधुंध फायरिंग कर 12 लोगों को मार डाला था। दोनों भाइयों के नाम सईद और शरीफ क्वाची था।

कोई टिप्पणी नहीं: