जनता दल यूनाईटेड .जदयू. ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों की जमकर आलोचना करते हुए आज कहा कि छह माह में ही मोदी सरकार का वास्तविक चेहरा लोगों के सामने आ गया है। जदयू प्रवक्ता डॉ0 निहोरा प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. नेता और राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के देश में सत्ता विरोधी लहर चलने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि के वल छह महीने में जनता के सामने मोदी सरकार की असलियत आ गई और लोग उनकी जनशविरोधी नीतियों को समझ गए हैं। बिहार में भाजपा और मोदी विरोधी लहर चलने लगी है। लोग किसी भी हाल में राज्य के विकास और कानून के राज को खोना नहीं चाहते। श्री यादव ने कहा कि बिहार के चुनावी वर्षा में जनता दल परिवार की एकजुटता से भाजपा में भूचाल आ गया है और उसके नेता इसी कारण अनापशशनाप बयान दे रहे हैं। उन्होंने पार्टी नेता नीतीश कु मार को नये बिहार का प्रणेता बताया और कहा कि र आने वाले चुनाव में उनके नेतृत्व में जनता दल परिवार को 2010 से भी ज्यादा बड़ी सफलता मिलने वाली है।
श्री यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल .राजद. अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के राज में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिलने की वजह से जंगलराज आया था। अब एक बार फिर राजद से हाथ मिलाने के बाद जदयू भी अपराधियों को संरक्षण देकर उसी राज की पुनरावृत्ति कर रहा है। उन्होंने कहा कि श्री कुमार का ये दावा हास्यास्पद है कि बिहार के लोगों को डरने की जरूरत नहीं क्योंकि नीतीश मौजूद हैं। भाजपा नेता ने कहा कि राजधानी पटना समेत पूरा प्रदेश जुर्म से सहम रहा है और नीतीश से लेकर मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी तक लालू प्रसाद यादव के घर पर दरबार लगाने में व्यस्त हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि यदि इस तरह की स्थिति होगी तो शासनशप्रशासन कैसे और कौन चलाएगा।
श्री यादव ने कहा कि गलतबयानी को हथियार बना हर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने की नीतीश नीति बिहार का बंटाधार कर रही है। जो सरकार न विकास के काम कर पा रही है. न कल्याण योजनाएं चला पा रही हैं.न कानूनशव्यवस्था दुरूइस्त कर पा रही है और उसी के नेता फिर से सत्ता में आने के सपने संजो रहे हैं। भाजपा का सफाया करने के जदयूशराजद के दावों पर श्री यादव ने कहा कि श्री कुमार और श्री मांझी मुंगेरीलाल के हसीन सपनों की नींद से जागें और बिहार की मौजूदा स्थिति देख्ों तो उन्हें सच्चाई की समझ हो जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें