झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक स्टीफन मरांडी ने आज विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के पद की शपथ ली। राज्यपाल डा. सैयद अहमद ने यहां राजभवन के दरवार हॉल में आयोजित एक सादे समारोह में श्री मरांडी को झारखंड विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के पद की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास. पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन और राज्य के संसदीय कार्य मंत्री सी पी सिंह समेत राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि श्री मरांडी नव गठित झारखंड विधानसभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य है। झारखंड विधानसभा का सत्र छह जनवरी से नौ जनवरी तक आहूत होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें